अपराध

लड़की का न्यूड वीडियो कॉल और फिर शुरू होता है ठगी का खेल, अबतक कई गंवा चुके हैं लाखों, ऐसे रहें सतर्क!

लड़की जब वीडियो कॉल करती है तब सामने वाले के कॉल उठाते ही ये मोबाइल की स्क्रीन पर न्यूड नजर आती हैं। कॉल उठाने के बाद सामने वाला जब तक कुछ समझता है तब तक यह लोग कुछ अश्लील हरकतें करके स्क्रीन को रिकॉर्ड कर चुके होते हैं।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

दिल्ली एनसीआर का सबसे हाईटेक जिला माने जाने वाले गौतमबुद्ध नगर जिले में बीते कई दिनों से फ्रॉड का एक नया तरीका देखने को मिल रहा है। जिसमें लड़कियां वीडियो कॉल का सहारा लेकर सामने वाले से लाखों रुपए की ठगी कर लेती हैं। सामने वाला भी सब कुछ जानते हुए भी लाखों रुपए गंवा देता है। ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें जिले के नामी-गिरामी सरकारी और प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों से यह लड़कियां ठगी कर चुकी हैं।

यह लड़की जब वीडियो कॉल करती है तब सामने वाले के कॉल उठाते ही ये मोबाइल की स्क्रीन पर न्यूड नजर आती हैं। कॉल उठाने के बाद सामने वाला जब तक कुछ समझता है तब तक यह लोग कुछ अश्लील हरकतें करके स्क्रीन को रिकॉर्ड कर चुके होते हैं और उसके बाद यह सामने वाले को ब्लैकमेल करना शुरू करते हैं। जिसको भी यह ठग कॉल करते हैं। उसको उसका वीडियो पहले भेज कर धमकी देते हैं कि अगर इनकी मुंह मांगी रकम नहीं दी गई तो यह वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया जाएगा। अपनी बदनामी के डर को देखते हुए लोग इनके झांसे में आ जाते हैं और इन्हें पैसे दे देते हैं।

बीते दिनों ऐसे ही कॉल करके सेक्टर 62 में रहने वाली सेवानिवृत्त अधिकारी से यह ठग लाखों रुपए की ठगी कर चुके हैं। साथ ही साथ सेक्टर 76 की एक सोसाइटी में रहने वाले एक नामी-गिरामी व्यक्ति से भी इन्होंने 2 लाख से ज्यादा की ठगी की थी।

इस मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि साइबर ठगी का यह नया तरीका हैं। ऐसे ठगों के वीडियो कॉल से बचने के लिए कोशिशें करनी चाहिए कि इस तरीके के फ्रॉड वीडियो कॉल से या अनजान नंबर से आने वाली वीडियो कॉल को रिसीव नहीं करना चाहिए। अगर इस तरीके की कॉल रिसीव हो भी गई है तो इसकी शिकायत तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन से करनी चाहिए।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: ईरान के अटैक के बाद गुस्से में अमेरिका, दागीं मिसाइलें, बिहार समेत तीन राज्यों में उपचुनाव के लिए मतदान

  • ,
  • राम पुनियानी का लेखः 'निर्वाचित तानाशाही' की अभेद्य दीवार में छेद, युवाओं ने दिखाया रास्ता

  • ,
  • बीजेपी में शामिल हो जाओ वरना माता-बाप मुसीबत में पड़ जाएंगे.. दीपके को मिली थी धमकी, मां ने किया दावा

  • ,
  • पटनाः बांकीपुर उपचुनाव से पहले जन सुराज के 20 नेता गिरफ्तार, प्रशांत किशोर इसी सीट से लड़ रहे हैं चुनाव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी का बड़ा हमला, 'अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया तो मुझसे माफी मांगने को कहा, मैं कभी नहीं झुकूंगा'