अपराध

दिल्ली के मालवीय नगर में दिनदहाड़े लड़की की हत्या से हड़कंप, रॉड से पीट-पीटकर मार डाला

दक्षिणी दिल्ली की डीसीपी ने कहा कि मलवीय नगर के ऑरबिंदो कॉलेज के पास एक 25 वर्षीय लड़की का शव मिला है। उसके शरीर के पास एक लोहे का रॉड भी मिला है। प्राथमिक जांच के अनुसार, लड़की पर रॉड से हमला किया गया था।

दिल्ली के मालवीय नगर में दिनदहाड़े लड़की की हत्या।
दिल्ली के मालवीय नगर में दिनदहाड़े लड़की की हत्या। फोटो: सोशल मीडिया

दिल्ली के मालवीय नगर में दिनदहाड़े एक लड़की की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। कमला रनेहरू कॉलेज में पढ़ने वाली इस लड़की पर कॉलेज के बाहर लोहे की रॉड से हमला किया गया है। हमले में बुरी तरह से घायल लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। लड़की की हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। हत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहंची और मामले की जांच शुरू की। आरोपी की तलाश की जा रही है।

दक्षिणी दिल्ली की डीसीपी चंदन चौधरी ने हत्या के संबंध में जानकार दी है। उन्होंने कहा कि हमें जानकारी मिली कि दिल्ली के दक्षिणी मलवीय नगर के ऑरबिंदो कॉलेज के पास एक 25 वर्षीय लड़की का शव मिला है। उसके शरीर के पास एक लोहे का रॉड भी मिला है। प्राथमिक जांच के अनुसार, लड़की पर रॉड से हमला किया गया था।

डीसीपी चंदन चौधरी ने कहा कि घटना पार्क के अंदर हुई है। मृतक एक कॉलेज की छात्रा थी। वह अपने दोस्त के साथ पार्क में आई थी। मृतक के सिर पर चोट के निशान हैं। हम इस मामले की जांच कर रहे हैं।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने कहा, "दिल्ली में कानून व्यवस्था बेहद खस्ता है। आज दो घटनाएं हुईं। डाबरी में एक महिला को गोली मार दी गई और दूसरी घटना ऑरबिंडो कॉलेज के पास हुई, जहां एक लड़की को लोहे के रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मैं केंद्र सरकार से दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा के बारे में एक बैठक बुलवाने की अपील करती हूं। डीसीडब्ल्यू इन घटनाओं को नोटिस लेने जा रही है और उसके लिए नोटिस जारी कर रही है।"

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 28 Jul 2023, 2:01 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: महाराष्ट्र में छात्रों के मुद्दे पर गरमाई राजनीति, राहुल गांधी बोले- 'हम एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे

  • ,
  • सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फॉर्म-6 में बदलाव नहीं किया, घोषणापत्र को कोर्ट की मंजूरी

  • ,
  • जंतर मंतर 2.0: मोदी-ज्ञानेश का इस्तीफा लेने सड़कों पर आया GEN-Z | आँखों देखा हाल

  • ,
  • इंटरव्यू: दिल्ली में रहकर बिहार के सुपौल ज़िला स्थित स्कूलों और मदरसों में उर्दू की सिंचाई कर रहे मोहम्मद मेहरबान अली

  • ,
  • दुनिया की खबरें: यूक्रेन का बड़ा दावा, हवाई हमलों से रूस की कई तेल रिफाइनरी क्षमता ठप और काला सागर में बड़ा हादसा