अपराध

दो यौन अपराधों से दहली नवी मुंबई; लड़की और लड़के दोनों बने शिकार, तीन के खिलाफ मामले दर्ज

दोनों नाबालिगों से जुड़े गंभीर अपराधों में नवी मुंबई पुलिस ने पोक्‍सो अधिनियम और अन्य कानूनों के कड़े प्रावधान लागू किए हैं और आगे की जांच चल रही है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर फोटो: IANS

महाराष्ट्र का नवी मुंबई अपराध की दो घटाओं से दहल गया। नवी मुंबई में दो अलग-अलग घटनाओं में एक नाबालिग लड़की और लड़के के खिलाफ यौन अपराधों के खुलासों के बाद पुलिस ने एक महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किये हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यहां यह जानकारी दी।

Published: undefined

पहली घटना में, एक व्यक्ति ने जनवरी 2021 में तुर्भे की 14 वर्षीय लड़की से सोशल मीडिया पर दोस्ती की। इसके बाद उसने कामोठे में अपने घर पर उसके साथ बार-बार बलात्कार किया।

लड़की मई में गर्भवती हो गई और अपने परिवार के सदस्यों की मदद से आखिरकार उसने आरोपी और उसकी मां के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जो अपने बेटे की गतिविधियों से अवगत थी।

Published: undefined

एक अधिकारी ने कहा कि नाबालिग लड़की की शिकायत के बाद पुलिस ने उस व्यक्ति और उसकी मां पर अपराध को बढ़ावा देने का मामला दर्ज किया है और आगे की जांच जारी है।

दूसरी घटना में 26 वर्षीय ऑटोरिक्शा चालक को रविवार शाम वाशी में एक मॉल के शौचालय में 15 वर्षीय लड़के का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने के बाद गिरफ्तार किया गया है।

Published: undefined

पुलिस ने कहा कि लड़का अपने दोस्तों के साथ मॉल गया था जहां ऑटोरिक्शा चालक ने उसे ग्राउंड फ्लोर के टॉयलेट ब्लॉक में बुलाया और उसका यौन उत्पीड़न किया। लड़का किसी तरह वहां से भागने में कामयाब रहा और अपने परिवार को सूचित किया, जिन्होंने वाशी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।

Published: undefined

पुलिस की टीमें कुछ घंटों बाद आरोपियों का पता लगाने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए कार्रवाई में जुट गईं। दोनों नाबालिगों से जुड़े गंभीर अपराधों में नवी मुंबई पुलिस ने पोक्‍सो अधिनियम और अन्य कानूनों के कड़े प्रावधान लागू किए हैं और आगे की जांच चल रही है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined