अपराध

दिल्ली-मुंबई बस में सवार नाइजीरियाई महिला गिरफ्तार, 5 करोड़ रुपये का मादक पदार्थ बरामद, भोजन के पैकेट में छिपाया था

दिल्ली से एक बस से मुंबई आ रही एक नाइजीरियाई महिला के पास से करीब पांच करोड़ रुपये के मादक पदार्थ बरामद किए हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने दिल्ली से एक बस से मुंबई आ रही एक नाइजीरियाई महिला के पास से करीब पांच करोड़ रुपये के मादक पदार्थ बरामद किए हैं।

एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि बाद में उस व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया गया जिसे ये मादक पदार्थ दिए जाने थे।

उन्होंने बताया कि प्रतिबंधित पदार्थ को खाद्य (ओट्स) पैकेट और जूस के पैकेट में छिपाकर रखा गया था।

सटीक सूचना मिलने पर डीआरआई अधिकारियों ने बृहस्पतिवार तड़के महिला को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले उन्होंने दिल्ली से आ रही बस का 50 किलोमीटर तक पीछा किया।

डीआरआई अधिकारियों ने 2.56 किलोग्राम मेथामफेटामाइन और 584 ग्राम नशीली गोलियां बरामद की, जिनकी कुल अनुमानित कीमत पांच करोड़ रुपये है।

अधिकारी ने बताया कि नाइजीरियाई नागरिक को स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच जारी है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • राहुल गांधी ने मार्च में शामिल होने वालों का जताया आभार, कहा- हम सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • INDIA Bloc Protest LIVE: INDIA गठबंधन के प्रदर्शन पर बोले राहुल गांधी- देश की जनता डरने वाली नहीं, सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • दिल्ली में प्रदर्शन पर संकट, रामलीला मैदान इस साल सिर्फ 3 दिन ही खाली, बुकिंग करते समय 1.21 लाख रुपये देने होंगे

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप के दावों की खुली पोल! जेलेंस्की बोले, 'ऊर्जा संघर्षविराम की चर्चा के बीच ग्रिडों को बनाया निशाना

  • ,
  • राहुल गांधी के नेतृत्व में मार्च करते हुए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे विपक्षी नेता, याचिका दायर कर SIR पर रोक की मांग की