अपराध

बिहार में 8 वर्षीय बच्ची के साथ निर्भया जैसी दरिंदगी, क्षत-विक्षत शव बरामद, रेप के बाद हत्या की आशंका

गुरुवार की सुबह बच्ची का क्षत विक्षत शव गांव के ही पास एक ईंट भट्ठा के समीप पेड़ों के नीचे से बरामद किया गया। बच्ची की दाईं आंख निकली हुई थी और बाएं आंख को भी क्षतिग्रस्त किया गया था। इसके अलावा हाथ की अंगूलियों को भी बुरी तरह जख्मी कर दिया गया था।

प्रतीकात्मक फोटोः IANS
प्रतीकात्मक फोटोः IANS 

बिहार के मुंगेर जिले के सफियाबाद थाना क्षेत्र से बुधवार को दोपहर से लापता एक बच्ची का शव गुरुवार को एक ईंट भट्ठा के समीप सुनसान इलाके से बरामद किया गया है। शव की आंखें निकली हुई हैं और हाथों की अंगूलियों को भी पूरी तरह जख्मी कर दिया गया है। ग्रामीण दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे हैं।

Published: undefined

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार की दोपहर आठ वर्षीय बच्ची को लेकर उसके पिता गंगा नदी आए थे और इसके बाद वह अपनी बेटी को घर भेज दिए और खुद मछली मारने लगे। जब बच्ची काफी देर तक घर नहीं पहुंची तो उसके परिजनों के द्वारा उसकी खोजबीन शुरू की गई, लेकिन रात तक बच्ची का कोई पता नहीं चल सका।

Published: undefined

इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। गुरुवार की सुबह बच्ची का क्षत विक्षत शव गांव के ही पास एक ईंट भट्ठा के समीप सुनसान स्थान पर पेड़ों के नीचे से बरामद किया गया। बच्ची की दाईं आंख निकली हुई है और बाएं आंख को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। इसके अलावा हाथ की अंगूलियों को भी बुरी तरह जख्मी कर दिया गया है।

Published: undefined

परिजन दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जता रहे हैं। परिजनों का कहना है कि शव को देखने से स्पष्ट है कि दुष्कर्म कर साक्ष्य छिपाने की नियत से हत्या प्रतीत हो रही है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Published: undefined

मुंगेर के पुलिस अधीक्षक जे. रेड्डी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही दुष्कर्म या मौत के कारणों का सही पता चल सकेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • दुनिया की खबरें: ट्रंप ने ईरान के शांति प्रस्ताव को पूरी तरह अस्वीकार्य बताकर खारिज किया और काठमांडू में विमान...

  • ,
  • बंगाल में SIR और चुनाव कराने वाले IAS मनोज अग्रवाल को मिला ईनाम! शुभेंदु ने बनाया राज्य का मुख्य सचिव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रियंका गांधी बोले- बीजेपी राज में परीक्षाओं में भ्रष्टाचार देश के युवाओं से उनका छीन रहा है भविष्य

  • ,
  • परीक्षा में भ्रष्टाचार: प्रियंका गांधी का हमला, 'PM मोदी युवाओं के प्रति जवाबदेह, कब तक बर्बाद होता रहेगा भविष्य'

  • ,
  • बंगालः सीएम शुभेंदु अधिकारी ने किया विभागों का बंटवारा, गृह अपने पास रखा, जानें किसे मिला कौन सा विभाग