अपराध

एक बार फिर विवादों में आदित्य पंचोली, रेप मामले में मुंबई पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेता आदित्य पंचोली के खिलाफ दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज की है। आदित्य पंचोली के खिलाफ मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बॉलीवुड अभिनेता आदित्य पंचोली के खिलाफ मुंबई पुलिस ने रेप का केस दर्ज किया है। हालांकि अभी इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि आदित्य पंचोली पर रेप का आरोप किसने लगाया है और किसने केज दर्ज कराया है।

वहीं वर्सोवा पुलिस के मुताबिक, आदित्य पंचोली के खिलाफ जो मामला दर्ज कराया गया है वो 10 साल पुराना है, इसलिए इसमें सबूत इकट्ठा करने और जांच करने में कठिनाई होगी। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

गौरतलब इससे पहले भी विवादों में रह चुके हैं। आदित्य पंचोली पिछले दिनों फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल के खिलाफ मानहानि के केस दर्ज कराने को लेकर चर्चा में थे। आदित्य पंचोली ने 2017 में अपनी पत्नी जरीना वहाब के साथ मिलकर कंगना और रंगोली के खिलाफ चार केस दर्ज करवाए थे।

बता दें कि कंगना रनौत ने आदित्य पंचोली पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। कंगना के मुताबिक आदित्य पंचोली ने उनके साथ रिलेशनशिप में रहते हुए मारपीट और शारीरिक हिंसा की थी। इसके बाद कंगना की बहन रंगोली ने आदित्य पंचोली के खिलाफ वर्सोवा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी।

इन आरोपों के बाद आदित्य पंचोली ने भी अपनी पत्नी जरीना वहाब के साथ मिलकर रंगोली के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसके अलावा मुंबई के जुहू के पब में एक सिक्योरिटी गार्ड के खिलाफ हिंसा करने का आरोप उन पर लग चुका है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • खेल: लक्ष्मण ने श्रेयस की कप्तानी को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी और युवराज, शेफाली ने हरमनप्रीत को सराहा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: चुनाव आयुक्त को हमसे मिलना ही पड़ेगा, देश की आवाज का अपमान बर्दाश्त नहीं': राहुल गांधी की दोटूक

  • ,
  • बैरिकेडिंग, धक्का-मुक्की और फिर अचानक आकाशवाणी भवन में एंट्री...राहुल गांधी ने पुलिस को कैसे छकाया? देखें तस्वीरें

  • ,
  • सिनेजीवन: सोनाक्षी-जहीर की 'तू है मेरी किरण' का ट्रेलर रिलीज और श्रेया सरन ने की अजय देवगन की तारीफ

  • ,
  • 'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं हुआ, तो पूरा देश जंतर-मंतर बनेगा', दिल्ली मार्च से पहले अभिजीत दिपके की चेतावनी