अपराध

उत्तर प्रदेश: संभल में तांत्रिक गिरोह का भंडाफोड़, धोखाधड़ी और शोषण के आरोप में 14 गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि गिरोह नकदी से भरे कमरों के फर्जी वीडियो दिखाकर लोगों को लालच देता था और कथित "अलौकिक" साधनों के जरिए उन्हें पांच करोड़ से 35 करोड़ रुपये तक वापस देने का वादा करता था।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर 

उत्तर प्रदेश के संभल में लोगों को तांत्रिक अनुष्ठानों के जरिए 'धन वर्षा' का झांसा देकर ठगने और महिलाओं तथा लड़कियों का यौन शोषण करने वाले एक गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

संभल के पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि एटा, आगरा और फिरोजाबाद में पिछले सात-आठ वर्षों से सक्रिय इस गिरोह के 14 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि मामला 21 मार्च को तब सामने आया जब राजपाल नामक व्यक्ति धनारी पुलिस स्टेशन पहुंचा।

विश्नोई ने कहा, "राजपाल ने हमें बताया कि एक समूह उसे तांत्रिक अनुष्ठान के बहाने किसी अज्ञात स्थान पर ले गया था। वह बड़ी मुश्किल से जान बचा कर वहां से भाग निकला है।"

राजपाल की शिकायत के बाद पुलिस ने अपहरण और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।

उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि गिरोह नकदी से भरे कमरों के फर्जी वीडियो दिखाकर लोगों को लालच देता था और कथित "अलौकिक" साधनों के जरिए उन्हें पांच करोड़ से 35 करोड़ रुपये तक वापस देने का वादा करता था।

पुलिस ने बताया कि वित्तीय धोखाधड़ी के अलावा गिरोह के लोग अनुष्ठान के बहाने महिलाओं और युवतियों का यौन शोषण भी करते थे।

गिरफ्तार किए गए लोगों में रिंकू, अजब सिंह, दुर्जन, संतोष, रघुवीर, आकाश, कप्तान सिंह, संजय चौहान, डीएन त्रिपाठी, जय प्रकाश, सोनू और लाल सिंह शामिल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पीटीआई के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • राहुल गांधी ने मार्च में शामिल होने वालों का जताया आभार, कहा- हम सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • INDIA Bloc Protest LIVE: INDIA गठबंधन के प्रदर्शन पर बोले राहुल गांधी- देश की जनता डरने वाली नहीं, सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • दिल्ली में प्रदर्शन पर संकट, रामलीला मैदान इस साल सिर्फ 3 दिन ही खाली, बुकिंग करते समय 1.21 लाख रुपये देने होंगे

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप के दावों की खुली पोल! जेलेंस्की बोले, 'ऊर्जा संघर्षविराम की चर्चा के बीच ग्रिडों को बनाया निशाना

  • ,
  • राहुल गांधी के नेतृत्व में मार्च करते हुए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे विपक्षी नेता, याचिका दायर कर SIR पर रोक की मांग की