
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी में बढ़ते अपराध को लेकर योगी सरकार को निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट करके कहा, “यूपी की बीजेपी सरकार में बच्चों के साथ अपराध की सबसे ज्यादा घटनाएं घटी हैं। क्या सरकार पर इन घटनाओं का कोई असर नहीं पड़ता? नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ और इलाज के दौरान वो नहीं रही। आखिर कब तक ऐसे चलेगा।”
Published: undefined
दरअसल, उन्नाव में 9 साल की मासूम बच्ची को दरिंदे ने हवस का शिकार बनाया। मासूम बच्ची ने जब इसका विरोध किया तो दरिंदों ने मासूम का गला दबा दिया। पीड़िता की गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान मासूम बच्ची ने दम तोड़ दिया।
Published: undefined
बता दें कि इससे पहले किसानों के मुद्दे को लेकर प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर पर हमला बोला था। उन्होंने कहा था, “उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार अपनी तीन सालों की उपलब्धियों में झूठी कर्ज माफी का ढोल पीट रही है, लेकिन छोटे-छोटे लोन के लिए किसानों को प्रताड़ित करने में जुटी हुई है।”
Published: undefined
उन्होंने आगे कहा था, “सहारनपुर के इस किसान पर मात्र एक लाख चालीस हजार रुपए का लोन था, लेकिन बैंक ने इस किसान को इतना प्रताड़ित किया कि उन्होंने बैंक के सामने ही आत्महत्या कर ली। उत्तर प्रदेश में हर जगह यही हाल है और छोटे-छोटे लोनों के लिए किसानों को प्रताड़ित किया जा रहा है।”
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined