अपराध

राजा रघुवंशी हत्याकांड: पांचों आरोपियों को आज फिर शिलांग कोर्ट में किया जाएगा पेश

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी समेत पांचों आरोपियों को आज शिलांग के जिला एवं सत्र न्यायालय में पेश किया जाएगा, जहां उनकी पुलिस हिरासत को और बढ़ाने की मांग की जाएगी।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

मध्य प्रदेश के इंदौर के व्यापारी राजा रघुवंशी हत्याकांड के सभी पांच आरोपियों को उनकी आठ दिन की पुलिस हिरासत पूरी होने के बाद आज शिलांग के जिला एवं सत्र न्यायालय में पेश किया जाएगा। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी समेत पांचों आरोपियों को आज शिलांग के जिला एवं सत्र न्यायालय में पेश किया जाएगा, जहां उनकी पुलिस हिरासत को और बढ़ाने की मांग की जाएगी। अधिकारी ने कहा, "हमें मामले के बारे में उनसे आगे की पूछताछ के लिए सभी आरोपियों की पुलिस हिरासत की जरूरत है।"

राजा रघुवंशी (28) और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी (24) गत 23 मई को मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा (चेरापूंजी) में नोंग्रियाट गांव में एक होमस्टे से चेक आउट करने के कुछ घंटों बाद लापता हो गए थे। गिरफ्तारी के बाद, सभी पांचों आरोपियों - सोनम और चार अन्य - सोनम का कथित प्रेमी राज सिंह कुशवाह (21), आनंद सिंह कुर्मी (23) आकाश राजपूत (19) और विशाल सिंह चौहान (22) को 11 जून को शिलांग के जिला एवं सत्र न्यायालय में पेश किया गया। अदालत ने सभी पांचों आरोपियों को आठ दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

सोनम और राजा की शादी 11 मई को इंदौर (मध्य प्रदेश) में हुई थी और वे 20 मई को हनीमून के लिए गुवाहाटी होते हुए मेघालय पहुंचे थे।

इंदौर के व्यवसायी राजा रघुवंशी का क्षत-विक्षत शव गत 2 जून को पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा-चेरापूंजी इलाके में वेई सावडोंग पार्किंग स्थल के नीचे एक खाई से बरामद किया गया था। यह दंपति पूर्वोत्तर राज्य के लोकप्रिय पर्यटन स्थल से अपने हनीमून टूर के दौरान ‘लापता’ होने के आठ दिन बाद मिला था।

राजा के शव की बरामदगी के बाद, मेघालय पुलिस ने विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया और अपनी जांच का रुख बदलते हुए हत्या के मामले में सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • सिनेजीवन: 18 साल की उम्र में आमिर ने किया था सनी देओल के साथ काम और 'फ्रॉम पिंक टू पावर' पैनल में शामिल होंगी तापसी

  • ,
  • पाकिस्तानः अदालत ने इमरान खान को अस्पताल में भर्ती कराने का आदेश दिया, गंभीर बीमार होने की अटकलों के बीच फैसला

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: सरकारी विद्यालयों में बिना अनुमति प्रवेश, फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर रोक क्यों: अशोक गहलोत

  • ,
  • चमोली सुरंग हादसा: मलबे से एक और लापता श्रमिक का शव बरामद, मरने वालों की संख्या बढ़कर 9 हुई

  • ,
  • राजस्थान में खाद के लिए धक्के खा रहे किसान, लौट रहे खाली हाथ, यह लापरवाही नहीं, सुनियोजित लूट हैः अशोक गहलोत