अपराध

राजस्थानः किशनगढ़ में बाइक से मांस का टुकड़ा गिरने पर बवाल, जबरन बाजार बंद कराने की कोशिश, पुलिस ने खदेड़ा

किशनगढ़ डीएसपी महिपाल चौधरी ने बताया कि सीओ की गाड़ी में तोड़फोड़ और ड्राइवर पर हमला कर घायल करने के मामले में 10-15 नामजद और अन्य के खिलाफ सरकारी कर्मचारी पर हमला सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

किशनगढ़ में बाइक से मांस का टुकड़ा गिरने पर बवाल, जबरन बाजार बंद कराने की कोशिश, पुलिस ने खदेड़ा
किशनगढ़ में बाइक से मांस का टुकड़ा गिरने पर बवाल, जबरन बाजार बंद कराने की कोशिश, पुलिस ने खदेड़ा फोटोः सोशल मीडिया

राजस्थान के अजमेर जिले के किशनगढ़ कस्बे में बुधवार को एक मोटरसाइकिल से जानवर के अवशेष गिरने की घटना पर बवाल हो गया। घटना के विरोध में कुछ लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया और जबरन दुकानें बंद कराने लगे। हालांकि, पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर कर दिया। पुलिस ने मांस के टुकडे़ को जब्त कर जांच के लिए भेजा था, जिसमें पता चला है कि वह गौमांस नहीं है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस उपाधीक्षक (किशनगढ़) महिपाल चौधरी ने बताया, ‘‘सब्जी मंडी में एक मोटरसाइकिल से जानवर के अवशेष गिर गए थे। वहां कुछ लोगों ने इस अवशेष को गोमांस का अवशेष समझा और विरोध में बाजार बंद कराना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने बाजार में प्रदर्शन भी किया।’’ उन्होंने बताया कि भीड़ को तितर-बितर करने और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हल्के बल का इस्तेमाल भी किया।

उन्होंने बताया कि अवशेष को पशु चिकित्सालय से जांच कराने पर पता चला कि वह गोवंश नहीं, किसी अन्य पशु का अवशेष था। उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल सवार और उस दुकानदार को हिरासत में ले लिया गया है जहां से जानवर का अवशेष लिया गया था। चौधरी ने बताया कि दोनों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने किशनगढ़ (ग्रामीण) वृत्ताधिकारी की गाड़ी में तोड़फोड़ कर वाहन चालक पर हमला किया जिससे वह घायल हो गया।

पुलिस उपाधीक्षक ने बताया इस संबंध में 10-15 नामजद और अन्य कई लोगों के खिलाफ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, सरकारी काम में बाधा डालने, सरकारी कर्मचारी पर हमला सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज कर तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।उन्होंने बताया कि स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है और इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल कस्बे में शांति है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: FSSAI ने स्विगी इंस्टामार्ट को भेजे 9 नोटिस, चक्काजाम-पथराव के बाद अब नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने BJP दफ्तर को घेरा

  • ,
  • IND vs ENG: पांचवें T20 में दांव पर होगी टीम इंडिया की नंबर एक की कुर्सी, जानें कैसा रहेगा पिच और मौसम का हाल

  • ,
  • Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में पूरे सप्ताह 'नो वार्निंग', गर्मी और उमस के लिए हो जाइए तैयार!

  • ,
  • बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी: निलंबित कर्मचारी पहुंचा HC, याचिका पर कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, 16 जुलाई को सुनवाई

  • ,
  • मेरठ छात्रा हत्याकांड: 'जिस राज्य का मुख्य ही महिलाओं के साथ...', पीड़ित परिवार से मिले अखिलेश, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल