अपराध

उत्तर प्रदेश में चौंकाने वाला मामला, एक शख्स ने चाय में शक्कर कम होने के कारण पत्नी को मार डाला

उत्तर प्रदेश में एक चौंकाने वाली घटना में, लखीमपुर जिले के बरबर क्षेत्र में एक कप चाय को लेकर 40 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी गर्भवती पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। यह घटना सोमवार को हुई थी जब बबलू कुमार ने अपना आपा इसलिए खो दिया था क्योंकि उनकी पत्नी द्वारा उन्हें परोसी गई चाय में शक्कर कम थी।

फोटो:IANS
फोटो:IANS 

उत्तर प्रदेश में एक चौंकाने वाली घटना में, लखीमपुर जिले के बरबर क्षेत्र में एक कप चाय को लेकर 40 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी गर्भवती पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। यह घटना सोमवार को हुई थी जब बबलू कुमार ने अपना आपा इसलिए खो दिया था क्योंकि उनकी पत्नी द्वारा उन्हें परोसी गई चाय में शक्कर कम थी। उसने अपनी पत्नी रेणु (35) की पिटाई की और उसका गला काट दिया।

अपने पिता को मां पर चिल्लाते हुए देख दंपति के तीन बच्चे जाग गए, लेकिन जब तक वे रसोई में पहुंचे उनकी मां खून से लथपथ पड़ी थी और सांस लेने के लिए संघर्ष कर रही थी। बबलू ने करीब 12 साल पहले रेणु से शादी की थी और दंपति के तीन बच्चे थे।

रेणु के पिता बद्री प्रसाद की शिकायत पर बबलू के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पसगवा पुलिस स्टेशन के एसएचओ, राकेश कुमार ने कहा, "चाय में शक्कर कम होने पर दंपति की लड़ाई हुई और पति ने अपनी पत्नी की धारदार चाकू से हत्या कर दी। हमने हत्या का हथियार बरामद कर लिया है और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हम उसे गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रहे हैं।" पुलिस अधिकारी ने कहा, "बच्चे हत्या के गवाह हैं और हमने उनका बयान ले लिया है।"'

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • राहुल गांधी ने मार्च में शामिल होने वालों का जताया आभार, कहा- हम सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • INDIA Bloc Protest LIVE: INDIA गठबंधन के प्रदर्शन पर बोले राहुल गांधी- देश की जनता डरने वाली नहीं, सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • दिल्ली में प्रदर्शन पर संकट, रामलीला मैदान इस साल सिर्फ 3 दिन ही खाली, बुकिंग करते समय 1.21 लाख रुपये देने होंगे

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप के दावों की खुली पोल! जेलेंस्की बोले, 'ऊर्जा संघर्षविराम की चर्चा के बीच ग्रिडों को बनाया निशाना

  • ,
  • राहुल गांधी के नेतृत्व में मार्च करते हुए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे विपक्षी नेता, याचिका दायर कर SIR पर रोक की मांग की