अपराध

पंजाब: सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर की हत्या, बठिंडा में निजी अस्पताल की पार्किंग में गाड़ी से मिला शव

बठिंडा-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एक निजी मेडिकल यूनिवर्सिटी की पार्किंग में फर्जी नंबर प्लेट वाली कार खड़ी थी। राहगीरों ने कार से बदबू आने पर पुलिस प्रशासन को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार से महिला के शव को बरामद किया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

पंजाब के बठिंडा-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार में महिला का शव मिला है। बताया जा रहा है कि मृतक महिला की पहचान कंचन कुमारी ऊर्फ 'कमल कौर भाभी' के रूप में हुई है, जो एक सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर थी। दरअसल, बठिंडा-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एक निजी मेडिकल यूनिवर्सिटी की पार्किंग में फर्जी नंबर प्लेट वाली कार खड़ी थी। राहगीरों ने कार से बदबू आने पर पुलिस प्रशासन को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार से महिला के शव को बरामद किया है।

एक समाजसेवी संस्था के कार्यकर्ताओं के मुताबिक, उन्हें सूचना मिली थी कि बठिंडा-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित आदेश मेडिकल यूनिवर्सिटी की पार्किंग में एक कार खड़ी है, जिसमें एक शव पड़ा है और दूर से ही बदबू आ रही है। उन्होंने मौके पर आकर देखा तो कार के शीशे बंद थे और कार की पिछली सीट पर एक महिला का शव पड़ा था, जिससे तेज बदबू आ रही थी। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की।

कैंट थाने के एसएचओ दलजीत सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध कार खड़ी है और उसमें कोई शव हो सकता है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने कार से महिला के शव को बरामद किया। उन्होंने कहा कि गाड़ी की पहचान नहीं हो पाई है। शव तीन से चार दिन पुराना लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है। गाड़ी में मिले सामान की जांच हो रही है और इस घटना के असली कारणों का पता लगाया जा रहा है। बता दें कि मृतक कंचन कुमारी के इंस्टाग्राम पर 3 लाख 84 हजार फॉलोवर हैं और वे अलग-अलग तरह का कंटेंट बनाती थीं।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • राहुल गांधी ने मार्च में शामिल होने वालों का जताया आभार, कहा- हम सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • INDIA Bloc Protest LIVE: INDIA गठबंधन के प्रदर्शन पर बोले राहुल गांधी- देश की जनता डरने वाली नहीं, सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • दिल्ली में प्रदर्शन पर संकट, रामलीला मैदान इस साल सिर्फ 3 दिन ही खाली, बुकिंग करते समय 1.21 लाख रुपये देने होंगे

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप के दावों की खुली पोल! जेलेंस्की बोले, 'ऊर्जा संघर्षविराम की चर्चा के बीच ग्रिडों को बनाया निशाना

  • ,
  • राहुल गांधी के नेतृत्व में मार्च करते हुए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे विपक्षी नेता, याचिका दायर कर SIR पर रोक की मांग की