अपराध

सुदीक्षा भाटी केस के 2 आरोपी गिरफ्तार, छेड़खानी से किया इनकार, पिता बोले- मोटरसाइकिल से दो लोग कर रहे थे पीछा

अगस्त को एक सड़क दुर्घटना में मारी गई अमेरिकी छात्र सुदीक्षा भाटी की मौत के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि लड़की की मौत 'दुर्घटना में हुई, वहीं उसके पिता जितेंद्र भाटी ने कहा है कि मोटरसाइकिल पर दो पुरुष सुदीक्षा और उसके चाचा का पीछा कर रहे थे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

अगस्त को एक सड़क दुर्घटना में मारी गई अमेरिकी छात्र सुदीक्षा भाटी की मौत के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि लड़की की मौत 'दुर्घटना में हुई, वहीं उसके पिता जितेंद्र भाटी ने कहा है कि मोटरसाइकिल पर दो पुरुष सुदीक्षा और उसके चाचा का पीछा कर रहे थे।

सार्वजनिक दबाव बढ़ने पर, पुलिस ने जांच शुरू की और इस क्षेत्र में पंजीकृत 10 हजार से अधिक बुलेट मोटरसाइकिलों की जांच की। जांच में पाया गया है कि इस घटना के बाद क्षेत्र में एक मोटरसाइकिल को न केवल मोडिफाइड किया गया है बल्कि उस पर फिर से पेंट भी किया गया।

यह दुपहिया जिन लड़कों की है, उन्होंने इस बात से इनकार किया है कि उन्होंने सुदीक्षा को रोका था लेकिन उन्होंने दुर्घटना की बात स्वीकार की है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक की वजह से हुई। एसएसपी संतोष सिंह ने कहा है कि मामले के विवरण में परिवर्तन किया जाएगा, लेकिन अब भी यह मामला छोड़छाड़ का नहीं है।

बता दें कि ग्रेटर नोएडा की रहने वाली सुदीक्षा भाटी मैसाचुसेट्स के बैबसन कॉलेज में पढ़ रही थीं। वह जून में भारत लौटी थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप के 'अप्रत्यक्ष वार्ता' वाले दावे को ईरान ने किया खारिज, विदेश मंत्रालय बोला- हमारी ऐसी कोई योजना नहीं

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: दतिया में कांग्रेस ने बनाई बढ़त, घनश्याम 12 हजार से ज्यादा वोटों से आगे, बांकीपुर में बड़ा उलटफेर

  • ,
  • उत्तराखंड में भारी बारिश से आफत: उफनती नदी में बहने से एक लापता, 80 सड़कें बंद, देहरादून-बागेश्वर में 'ऑरेंज अलर्ट'

  • ,
  • नितिन गडकरी के नागपुर स्थित आवास के बाहर एथनॉल मिश्रित ईंधन के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कई हिरासत में

  • ,
  • दतिया उपचुनाव में कांग्रेस का दबदबा, 10वें राउंड तक 10 हजार वोट की बढ़त, BJP पिछड़ी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जश्न