अपराध

सूर्या मर्डर केस: मुख्य आरोपी एनकाउंटर में मारा गया, गाजियाबाद पुलिस का बड़ा एक्शन

खोड़ा की नवनीत विहार कॉलोनी के निवासी चौहान पर 28 मई को एक विवाद के दौरान चाकू से हमला किया गया था। उसे पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में नोएडा के एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में 11वीं कक्षा के 17 वर्षीय छात्र की हत्या के मुख्य आरोपी की रविवार तड़के पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

खोड़ा क्षेत्र का निवासी असद, सूर्या चौहान की चाकू से हमला कर हत्या करने के मामले में वांछित था। चौहान ने इलाज के दौरान शुक्रवार को दम तोड़ दिया था।

शहर के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) धवल जायसवाल ने पत्रकारों को बताया कि 11वीं कक्षा के छात्र सूर्या चौहान की हत्या के मुख्य आरोपी असद की रविवार तड़के पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। उस पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित था।

जायसवाल ने बताया कि असद खोड़ा क्षेत्र में पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल हो गया जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

खोड़ा की नवनीत विहार कॉलोनी के निवासी चौहान पर 28 मई को एक विवाद के दौरान चाकू से हमला किया गया था। उसे पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में नोएडा के एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

पीड़ित के परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। घटना के तुरंत बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था जबकि मुख्य आरोपी के रूप में नामजद असद फरार था।

पुलिस ने कहा था कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी और चौहान दोस्त थे तथा मोटरसाइकिल चलाने को लेकर विवाद बढ़कर बहस में बदल गया जिसके बाद चौहान पर चाकू से हमला किया गया।

हालांकि, चौहान के परिवार ने आरोप लगाया है कि उसे फोन कॉल कर एक स्थान पर मिलने के लिए बहाने बुलाया गया था जहां कई हमलावरों ने उस पर चाकुओं से हमला किया।

चौहान की मौत के बाद उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को कहा था कि हत्यारों को बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें कानून के तहत कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी।

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने घटना को ‘‘अत्यंत दुखद और चिंताजनक’’ बताया था और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • मोदी सरकार की ‘समुद्र मंथन’ योजना का मकसद अडानी समूह को लाभ पहुंचाना, तुरंत रद्द की जाएः कांग्रेस

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: नेपाल बाढ़ का दर्द, जिंदगी बचाने की जंग के बीच, शवों को एयरलिफ्ट करने की दर्दनाक कवायद

  • ,
  • सिनेजीवन: 'भोजपुरी बवाल' से लेकर 'ईठा' तक, अक्षरा ने खोले कई राज और अजय देवगन बनेंगे 'क्राइम पेट्रोल' के स्पेशल होस्ट

  • ,
  • उत्तर प्रदेश: कौशांबी में पटाखा फैक्टरी में धमाका, कई लोगों की मौत, 24 लोग घायल, 15 लोगों के फंसे होने की आशंका

  • ,
  • नेपालः हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट के अंडरग्राउंड पावर हाउस तक नहीं पहुंच पाई बचाव टीम, कई लोगों के फंसे होने की उम्मीद