अपराध

बिहार के शेखपुरा में दिनदहाड़े शिक्षक की गोली मारकर हत्या, हत्यारे फरार, जांच में जुटी पुलिस

शेखपुरा के एएसपी राकेश कुमार ने बताया कि शिक्षक पिंटू रजक को सुबह करीब 9.30 बजे अपराधियों ने गोली मार दी। अस्पताल में इलाज के दौरान शिक्षक की मौत हो गई। पुलिस दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।

बिहार के शेखपुरा में दिनदहाड़े शिक्षक की गोली मारकर हत्या, हत्यारे फरार, जांच में जुटी पुलिस
बिहार के शेखपुरा में दिनदहाड़े शिक्षक की गोली मारकर हत्या, हत्यारे फरार, जांच में जुटी पुलिस फोटोः IANS

बिहार के शेखपुरा जिले में शुक्रवार को दिनदहाड़े एक सरकारी स्कूल के शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शेखपुरा चेवाड़ा रोड में बसंत गांव के पास बाइक से जा रहे शिक्षक को रोक कर अपराधियों ने तीन गोली मारी और हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए।पुलिस वारदात की जांच में जुट गई है।

गोली लगने से गंभीर रूप से घायल शिक्षक को पुलिस के सहयोग से तत्काल स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद शिक्षक को सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शिक्षक की पहचान जिले के अरियरी थाना के हुसैनाबाद गांव निवासी पिंटू रजक के रूप में हुई है। पिंटू गुनहेसा गांव में शिक्षक के रूप में कार्यरत थे।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को शिक्षक अपनी बाइक पर स्कूल जा रहे थे। तभी बसंत गांव से पहले ही अपराधियों ने घेरकर उन्हें गोली मार दी। लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शिक्षक को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने शिक्षक को मृत घोषित कर दिया। शिक्षक के शव का पोस्टमार्टम करने की प्रक्रिया की जा रही है।

शेखपुरा के एएसपी राकेश कुमार ने बताया कि शिक्षक पिंटू रजक को सुबह करीब 9.30 बजे अपराधियों ने गोली मार दी। अस्पताल में इलाज के दौरान शिक्षक की मौत हो गई। पुलिस दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। परिवार ने कोई नाम नहीं दिया गया है। आपसी रंजिश का मामला लग रहा है।

वहीं मृतक शिक्षक पिंटू रजक की पत्नी ने बताया कि हमें सूचना दी गई कि पिंटू रजक का एक्सीडेंट हो गया है। हम यहां अस्पताल पहुंचे तो पता चला की उनकी गोली लगने से मौत हो गई है। मृतक की पत्नी ने आगे बताया कि दुश्मनी के कारण शिक्षक की हत्या हुई है। वहीं, कहा जा रहा है कि शिक्षक का स्कूल में आपत्तिजनक वीडियो भी पिछले साल वायरल हुआ था, जिसको लेकर विभाग के द्वारा शिक्षक पर कार्रवाई भी की गई थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • राहुल गांधी ने मार्च में शामिल होने वालों का जताया आभार, कहा- हम सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • INDIA Bloc Protest LIVE: INDIA गठबंधन के प्रदर्शन पर बोले राहुल गांधी- देश की जनता डरने वाली नहीं, सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • दिल्ली में प्रदर्शन पर संकट, रामलीला मैदान इस साल सिर्फ 3 दिन ही खाली, बुकिंग करते समय 1.21 लाख रुपये देने होंगे

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप के दावों की खुली पोल! जेलेंस्की बोले, 'ऊर्जा संघर्षविराम की चर्चा के बीच ग्रिडों को बनाया निशाना

  • ,
  • राहुल गांधी के नेतृत्व में मार्च करते हुए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे विपक्षी नेता, याचिका दायर कर SIR पर रोक की मांग की