अपराध

बिहार के मुजफ्फरपुर में बेखौफ बदमाशों का आतंक, व्यापारी से बाइक लूटने की कोशिश, विरोध किया तो मारी गोली

सदर थाना प्रभारी कुंदन कुमार ने बताया कि बाइक छीनने का असफल प्रयास किया गया है। इसी दौरान यह वारदात हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर 

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले बेखौफ बदमाशों का आतंक देखने को मिला है। सदर थाना इलाके में अपराधियों ने मोबाइल फोन विक्रेता को गोली मार दी, व्यापारी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह पूरा मामला दीघरा पुल के पास गुरुवार की रात की है। बताया जा रहा है कि मोबाइल दुकानदार राजेश कुमार रात अपनी दुकान बंद कर रहे थे और मोबाइल पर अपनी पत्नी से बात कर रहे थे। इसी दौरान दुकान बंद कर बाहर निकले और बाइक पर सवार हुए तो तीन की संख्या में आए बदमाशों ने उनसे बाइक छीनने की कोशिश की। उन्होंने जब इसका विरोध किया तो अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी।

Published: undefined

फोन पर ही दुकानदार की पत्नी सारी बातें सुन रही थी। वह दौड़ कर दुकान पहुंची और घायल अवस्था में पति को अस्पताल पहुंचाया। घायल राजेश की पत्नी शोभा देवी ने बताया कि दुकान को बंद कर निकलने के समय मोबाइल पर बात हो रही थी। इसी दौरान गोली चलने की आवाज हुई। उन्होंने बताया कि गाड़ी की चाबी नहीं दी तो गोली मार दी।

सदर थाना प्रभारी कुंदन कुमार ने शुक्रवार को बताया कि बाइक छीनने का असफल प्रयास किया गया है। इसी दौरान यह वारदात हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में कांग्रेस, पूरे यूपी में आज प्रदर्शन

  • ,
  • ललिता पवारः 9 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में दस्तक, फिर बनीं बॉलीवुड की सबसे 'अत्याचारी सास'

  • ,
  • SIR नोटबंदी के बाद बीजेपी सरकार का वोटबंदी अभियान, नीयत तब भी खराब थी, अब भी खराब हैः अखिलेश यादव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: अपनी छवि बचाने के लिए मोदी ने भारत को बेचा, एपस्टीन फाइल्स में नाम आते ही ट्रंप के आगे टेके घुटने- राहुल गांधी

  • ,
  • युवा कांग्रेस अध्यक्ष की मां ने प्रदर्शन को बताया लोकतांत्रिक अधिकार, बोलीं- देश तो गलगोटिया के कारण शर्मसार हुआ