अपराध

बिहार में अपराधियों का तांडव जारी! पटना में ग्रामीण स्वास्थ्य अधिकारी की गोली मारकर हत्या

मसौढ़ी के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ-2) कन्हैया सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि ग्रामीणों के अनुसार, उन्होंने खेत से गोलियों की आवाज सुनी और जब वे वहां गए तो अधिकारी अचेत हालत में मिले जिन्हें गोली लगी हुई थी।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर 

बिहार में अपराधियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी पटना के पिपरा इलाके में 50 वर्षीय एक ग्रामीण स्वास्थ्य अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान सुरेंद्र कुमार (50) के रूप में हुई है। अधिकारियों ने कहा कि घटना शनिवार रात शेखपुरा गांव में तब हुई जब कुमार खेत में काम कर रहे थे।

Published: undefined

मसौढ़ी के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ-2) कन्हैया सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि ग्रामीणों के अनुसार, उन्होंने खेत से गोलियों की आवाज सुनी और जब वे वहां गए तो अधिकारी अचेत हालत में मिले जिन्हें गोली लगी हुई थी। सिंह ने कहा कि कुमार को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मामले की जांच जारी है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: राहुल जो सच्चाई बोलते हैं वो सरकार पचा नहीं पाती, इसलिए 12 सालों से इनके आगे झुके नहीं: प्रियंका गांधी

  • ,
  • ईरान ने इजराइल, खाड़ी देशों पर नए हमले किए, टंप को भी दी धमकी, कहा- कहीं आपका ही सफाया न हो जाए

  • ,
  • मिडिल ईस्ट जंग: LPG कमी के मुद्दे पर विपक्ष हमलावर, प्रियंका गांधी ने बताया क्यों हो रही है गैस की किल्लत?

  • ,
  • सिनेजीवन: 'किंग' में शाहरुख संग काम करने के लिए उत्सुक सौरभ शुक्ला और अक्षय कुमार ने शादी पर कही दिलचस्प बात

  • ,
  • बिरला ने पक्षपात किया, माइक को भी एक ‘अस्त्र’ की तरह इस्तेमाल किया गया, गोगोई बोले- सदन की मर्यादा बचाने के लिए लाए संकल्प