अपराध

जालंधर में बब्बर खालसा के तीन आतंकी गिरफ्तार, टारगेट किलिंग की बड़ी साजिश नाकाम, कई आधुनिक हथियार बरामद

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि बब्बर खालसा इंटरनेशनल समर्थित आतंकी मॉड्यूल द्वारा पंजाब में एक और बड़ी हत्या की योजना को विफल कर दिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जगरूप सिंह उर्फ जग्गा, सुखजीत सिंह उर्फ सुखा और नवप्रीत सिंह उर्फ नव के रूप में हुई है।

जालंधर में बब्बर खालसा के तीन आतंकी गिरफ्तार, टारगेट किलिंग की बड़ी साजिश नाकाम, कई आधुनिक हथियार बरामद
जालंधर में बब्बर खालसा के तीन आतंकी गिरफ्तार, टारगेट किलिंग की बड़ी साजिश नाकाम, कई आधुनिक हथियार बरामद फोटोः सोशल मीडिया

पंजाब पुलिस की जालंधर काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) आतंकी संगठन से जुड़े तीन आतंकियों को गिरफ्तार कर पंजाब में टारगेट किलिंग की साजिश को नाकाम करने का दावा किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चार अवैध हथियार और 15 से ज्यादा जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस आरोपियों को जल्द कोर्ट में पेश करेगी और रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।

आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने जानकारी दी। डीजीपी गौरव यादव ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) समर्थित आतंकी मॉड्यूल द्वारा पंजाब में एक और बड़ी हत्या की योजना को विफल कर दिया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जगरूप सिंह उर्फ जग्गा, सुखजीत सिंह उर्फ सुखा और नवप्रीत सिंह उर्फ नव के रूप में हुई है।

डीजीपी ने कहा कि शुरुआती जांच से पता चला है कि मॉड्यूल को अमेरिका स्थित गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी नवाशहरिया द्वारा संचालित किया जा रहा था। गोपी पाकिस्तान स्थित आतंकवादी हरविंदर सिंह रिंदा का करीबी सहयोगी है। इसके साथ ही उसका सहयोगी लाडी बकापुरिया भी शामिल है। जो वर्तमान में ग्रीस में रहता है। एसएसओसी अमृतसर में एक एफआईआर दर्ज की गई थी। पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए आगे की जांच चल रही है।

डीजीपी ने कहा कि हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया है। गोला-बारूद के साथ चार अत्याधुनिक पिस्तौल, एक ग्लॉक पिस्तौल 9एमएम, एक मैगजीन और छह कारतूस, एक पिस्तौल पीएक्स5 स्टॉर्म (बेरेटा) 30 बोर, एक मैगजीन और चार गोलियां, एक देसी 30 बोर पिस्तौल, एक मैगजीन और चार कारतूस तथा एक देसी 32 बोर पिस्तौल, एक मैगजीन और आठ कारतूस बरामद किए गए। राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ, अमृतसर में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। डीजीपी ने कहा कि पूरे नेटवर्क के खत्मे के लिए आगे की जांच जारी है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • राहुल गांधी ने मार्च में शामिल होने वालों का जताया आभार, कहा- हम सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • INDIA Bloc Protest LIVE: INDIA गठबंधन के प्रदर्शन पर बोले राहुल गांधी- देश की जनता डरने वाली नहीं, सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • दिल्ली में प्रदर्शन पर संकट, रामलीला मैदान इस साल सिर्फ 3 दिन ही खाली, बुकिंग करते समय 1.21 लाख रुपये देने होंगे

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप के दावों की खुली पोल! जेलेंस्की बोले, 'ऊर्जा संघर्षविराम की चर्चा के बीच ग्रिडों को बनाया निशाना

  • ,
  • राहुल गांधी के नेतृत्व में मार्च करते हुए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे विपक्षी नेता, याचिका दायर कर SIR पर रोक की मांग की