अपराध

ट्विशा शर्मा मौतः एम्स ने दूसरे पोस्टमार्टम के लिए चार सदस्यीय बोर्ड गठित किया, विशेष विमान से भोपाल रवाना हुई टीम

भोपाल की एक अदालत ने शनिवार को ट्विशा शर्मा के कथित दहेज हत्या मामले के आरोपी पति समर्थ सिंह को सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस ने शुक्रवार को जबलपुर से समर्थ सिंह को गिरफ्तार करने के बाद उसे भोपाल में कोर्ट के समक्ष पेश किया।

त्विषा शर्मा मौतः एम्स ने दूसरे पोस्टमार्टम के लिए चार सदस्यीय बोर्ड गठित किया, विशेष विमान से भोपाल रवाना हुई टीम
त्विषा शर्मा मौतः एम्स ने दूसरे पोस्टमार्टम के लिए चार सदस्यीय बोर्ड गठित किया, विशेष विमान से भोपाल रवाना हुई टीम फोटोः सोशल मीडिया

मध्य प्रदेश के बहुचर्चित ट्विशा शर्मा दहेज हत्या मामले में अब जांच और पोस्टमॉर्टम प्रक्रिया ने नया मोड़ ले लिया है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के आदेश पर दिल्ली एम्स ने अभिनेत्री-मॉडल ट्विशा शर्मा के शव का दूसरा पोस्टमार्टम करने के लिए चार वरिष्ठ चिकित्सकों वाले एक मेडिकल बोर्ड का गठन किया है। डॉक्टरों की यह टीम राज्य के एक विशेष विमान से आज शाम भोपाल रवाना हो गई।

एम्स के फोरेंसिक मेडिसिन विभाग के प्रमुख डॉ. सुधीर गुप्ता ने बताया कि अदालत के आदेश में दिल्ली एम्स के निदेशक को मेडिकल बोर्ड गठित करने के लिए अधिकृत किया गया था। इसके बाद मध्य प्रदेश सरकार के अधिकारियों की ओर से रविवार सुबह दूसरा पोस्टमॉर्टम कराने का अनुरोध और कोर्ट का आदेश एम्स दिल्ली को प्राप्त हुआ।

Published: undefined

इसके बाद एम्स दिल्ली के फॉरेंसिक विभाग के प्रमुख डॉ. सुधीर गुप्ता ने डायरेक्टर की मंजूरी से चार वरिष्ठ डॉक्टरों की एक विशेष मेडिकल बोर्ड टीम गठित की है। यही टीम ट्विशा शर्मा का दूसरा पोस्टमॉर्टम करेगी। डॉ. गुप्ता ने बताया कि नवीनतम उपकरणों से लैस यह टीम आज शाम 6 बजे राज्य के एक विशेष विमान से रवाना होगी। उन्होंने बताया कि 33 वर्षीय अभिनेत्री एवं मॉडल का शव फिलहाल एम्स भोपाल के मुर्दाघर में रखा हुआ है।

उधर भोपाल की एक अदालत ने शनिवार को पूर्व अभिनेत्री ट्विशा शर्मा के कथित दहेज हत्या मामले के आरोपी पति समर्थ सिंह को सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस ने शुक्रवार को जबलपुर से समर्थ सिंह को गिरफ्तार करने के बाद उसे भोपाल में प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट अनुदिता गुप्ता के समक्ष पेश किया। अदालत ने पूछताछ के लिए आरोपी को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेजने की अनुमति दे दी। समर्थ के वकील ने आरोपी का पासपोर्ट भी अदालत में जमा कराया।

Published: undefined

सूत्रों के अनुसार, पूर्व न्यायाधीश और भोपाल उपभोक्ता अदालत की अध्यक्ष गिरिबाला सिंह के बेटे समर्थ सिंह को शनिवार तड़के जबलपुर से भोपाल लाया गया और कटारा हिल्स थाने ले जाया गया। पुलिस ने शुक्रवार को जबलपुर जिला अदालत परिसर से समर्थ को हिरासत में लिया था, जहां वह मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय से अग्रिम जमानत याचिका वापस लेने के बाद आत्मसमर्पण करने पहुंचा था।

पेशे से वकील समर्थ सिंह, 12 मई को ट्विशा शर्मा की मौत के बाद उसके और उसकी मां के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी से संबंधित सूचना देने पर 30 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गई थी। ट्विशा (33) भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में स्थित अपने ससुराल में फंदे से लटकी मिली थीं। उनके परिवार ने पति और सास पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। वहीं ससुराल वालों का आरोप है कि ट्विशा नशे की आदी थीं।

Published: undefined

इस हाई-प्रोफाइल मौत के मामले में शुक्रवार को तेज घटनाक्रम देखने को मिला। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने एम्स दिल्ली के विशेष दल द्वारा दूसरी बार पोस्टमार्टम कराने का आदेश दिया। वहीं पीड़िता के पति ने अपनी अग्रिम जमानत याचिका वापस ले ली और उसकी मां एवं सेवानिवृत्त न्यायाधीश को पुलिस के साथ असहयोग करने के कारण जमानत रद्द करने का नोटिस भेजा गया। ट्विशा शर्मा के परिजनों ने मामले में सीबीआई जांच के आदेश और दूसरे पोस्टमॉर्टम की अनुमति देने पर मध्य प्रदेश सरकार और हाईकोर्ट का आभार जताया था।

हाईकोर्ट ने ट्विशा शर्मा के परिवार द्वारा दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया था। परिवार ने निचली अदालत के उस फैसले को चुनौती दी थी, जिसमें दोबारा पोस्टमॉर्टम की अनुमति देने से इनकार कर दिया गया था। परिवार का आरोप था कि पहले पोस्टमॉर्टम में कई तरह की विसंगतियां और प्रक्रियागत लापरवाही हुई थीं, जिससे जांच की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो गए थे।

Published: undefined

ट्विशा के चचेरे भाई आशीष शर्मा ने कहा था कि अब प्रशासन को बिना किसी देरी के सभी जरूरी कार्रवाई पूरी करनी चाहिए। उन्होंने कहा था कि पिछले दस दिनों से परिवार लगातार न्याय की मांग कर रहा है और उम्मीद है कि आज या कल तक पूरी प्रक्रिया सही तरीके से पूरी हो जाएगी, जिसके बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं, ट्विशा शर्मा के चाचा लोकेश शर्मा ने कहा कि प्रभावशाली आरोपियों को सजा मिलने के बाद ही आम लोगों का कानून और सरकार पर भरोसा मजबूत होगा।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined