अपराध

यूपी: रिटायर्ड दारोगा का ‘सिपाही’ बेटा कर रहा था शराब तस्करी, पकड़ा गया, बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद

इस गैंग के पकड़े गए तस्करों में दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर का बेटा और यूपी पुलिस के सिपाही का नाम रोहित बैंसला है। इस गिरोह के कब्जे से कवि नगर थाना पुलिस ने 3 गाड़ियां, एक ट्रक और 101 पेटी शराब की बोतलों से भरी हुई जब्त की गई हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के स्थानीय कवि नगर थाना पुलिस ने दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड दारोगा के सिपाही बेटे को शराब तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सिपाही का नाम रोहित बैंसला है। रोहित यूपी पुलिस में सिपाही और फिलहाल मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन में तैनात है। रोहित बैंसला के गैंग में शामिल 5 और शराब तस्कर भी पकड़े गए हैं। इनके पास से बड़ी मात्रा में अवैध देसी, विदेशी शराब मिली है। यह जानकारी गाजियाबाद जिला पुलिस प्रवक्ता सोहनवीर सिंह सोलंकी ने दी। प्रवक्ता के मुताबिक, "एसएसपी कलानिधि नैथानी को इस गैंग के बारे में थाना कवि नगर प्रभारी मोहम्मद असलम ने सूचित किया था। एसएसपी ने गैंग को पकड़ने के लिए टीमें बनाने को कहा। इन्हीं टीमों ने गैंग को चारों ओर से घेरकर दबोच लिया।"

गैंग के पकड़े गए तस्करों में दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर का बेटा और यूपी पुलिस के सिपाही का नाम रोहित बैंसला है, जबकि बाकी सदस्यों का नाम राजकुमार, आकाश वर्मा, मंजीत, सतीश यादव, नरेंद्र यादव है। इस गिरोह के कब्जे से कवि नगर थाना पुलिस ने 3 गाड़ियां, एक ट्रक और 101 पेटी शराब की बोतलों से भरी हुई जब्त की गई हैं।

पूछताछ में दारोगा के शराब तस्कर बेटे रोहित बैंसला ने कवि नगर थाना प्रभारी मो.असलम को बताया, "रोहित चूंकि गैंग का सरगना है। वो यूपी पुलिस में सिपाही है। इसलिए रोहित बैंसला ही जब शराब से भरे वाहन को खाकी वर्दी पहन कर चलाता था, तो उस पर चेकिंग के दौरान किसी पर शक नहीं होता था। इसी के चलते यह गैंग हर बार पुलिस और आबकारी विभाग की नजरों से बचकर निकल गया। इस बार मगर हमारे पास पुख्ता सूचना थी।"

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • कांग्रेस ने परगट सिंह को बनाया पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष, आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश की कमान

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर भड़के राहुल गांधी, कहा- ज्ञानेश जाएंगे और उन्हें बिठाने वाला सिस्टम भी जाएगा

  • ,
  • बिहार में बाढ़ का कहर, गंडक का एक और तटबंध टूटा, सारण के नए इलाकों में घुसा पानी, NDRF-SDRF की 19 टीम तैनात

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप का दावा- डीजल भंडार जारी करने पर राजी हुआ यूरोप और यूक्रेन में रूसी हमलों से 3 पुल तबाह

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब सड़क पर उतरेंगे किसान, संयुक्त किसान मोर्चा ग्राम महापंचायतों में तय करेगा रणनीति