अपराध

उत्तर प्रदेश: बीच सड़क पर महिला से रेप की कोशिश, CCTV में कैद हुई वारदात, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

रावतपुर इलाके में यह महिला शॉपिंग करने के बाद नमक फैक्ट्री चौराहे पर पहुंची। सड़क पर सन्नाटा था। एक युवक ने महिला को बीच सड़क पर गिरा दिया और रेप की कोशिश की। महिला ने विरोध किया और शोर माचा। शोर मचाते ही आरोपी युवक मौके से फरार हो गया।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर 

उत्तर प्रदेश के कानपुर में परेशान करने वाला मामला सामने आया है। रावतपुर इलाके में एक महिला शॉपिंग करने के बाद लौट रही थी। इसी दौरान उसके साथ बीच सड़क पर रेप की कोशिश की गई। पूरी घटना घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। केस दर्ज कर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रह है।

बताया जा रहा है कि मंगलवार रात रावतपुर इलाके में यह महिला शॉपिंग करने के बाद नमक फैक्ट्री चौराहे पर पहुंची। सड़क पर सन्नाटा था। एक युवक ने महिला को बीच सड़क पर गिरा दिया और रेप की कोशिश की। महिला ने विरोध किया और शोर माचा। शोर मचाते ही आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। डरी सहमी महिला अपने घर चली गई।

वायरल वीडियो के आधार पर रावतपुर थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को तलाश कर लिया जाएगा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • INDIA Bloc Protest LIVE: INDIA ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट मार्च खत्म, राहुल गांधी बने मुख्य याचिकाकर्ता, SIR को अमान्य करने की मांग

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप के दावों की खुली पोल! जेलेंस्की बोले, 'ऊर्जा संघर्षविराम की चर्चा के बीच ग्रिडों को बनाया निशाना

  • ,
  • राहुल गांधी के नेतृत्व में मार्च करते हुए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे विपक्षी नेता, याचिका दायर कर SIR पर रोक की मांग की

  • ,
  • लोकतंत्र बचाने के लिए फिर सड़क पर उतरा विपक्ष, सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, देखें तस्वीरें

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: बेकाबू हुई महंगाई! सितंबर में 5.54% हुई खुदरा मुद्रास्फीति, लाल निशान में डूबा शेयर बाजार