अपराध

यूपी: कानपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, जमानत पर छूटे छेड़छाड़ के आरोपियों ने पीड़िता की मां को मार डाला

पीड़िता की मां और उसकी मौसी के साथ मारपीट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में 5 लोग पीड़िता की मां और उसकी मौसी को बेरहमी से पिटाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

फोटो: प्रतिकात्मक तस्वीर
फोटो: प्रतिकात्मक तस्वीर 

उत्तर प्रदेश के कानपुर में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पर नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपियों ने पीड़िता की मां को इतना पीटा की उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई है। मारपीट का मामला 9 जनवरी का है। पुलिस ने बताया कि जमानत पर रिहा होने के बाद आरोपी पीड़िता के घर में घुसे और धमकी देते हुए केस वापस लेने के लिए कहने लगे। इस मामले में पीड़िता की मां मुख्य गवाह थीं। पीड़ित की मां ने जब केस वापस लेने से इनकार किया तो आरोपियों ने उन्हें बुरी तरह से पीटा। पीड़िता की मां को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है।

पीड़िता की मां और उसकी मौसी के साथ मारपीट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में 5 लोग पीड़िता की मां और उसकी मौसी को बेरहमी से पिटाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं। गंभीर रूप से घायल दोनों महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं, पुलिस का कहना है कि उसने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला 2018 का है। आरोपों के मुताबिक, कानपुर के चकेरी में पड़ोस के ही महफूज और बाबू अपने साथियों के साथ नाबालिग को सरेआम उठाकर ले गए थे। आरोपियों ने नाबालिग के साथ रेप की कोशिश की थी। पीड़िता के पिता ने पोक्सो एक्ट में दर्ज कराई थी। इस केस में लड़की की मां और उसकी बहन ने गवाही दी थी। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। हाल ही में आरोपियों को जमानत मिली थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 18 Jan 2020, 9:45 AM IST

  • अमेरिका के साथ शांति समझौते पर ईरानी राष्ट्रपति बोले- 'सम्मान और ताकत' के साथ बढ़े आगे

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: हादसों का सोमवार, लखीसराय में मंदिर में भगदड़ से 7 की मौत, बंगाल के तारापीठ में होटल में आग से गई कई जानें

  • ,
  • पश्चिम बंगाल: बीरभूम में तारापीठ मंदिर के पास होटल में लगी भीषण आग, 7 तीर्थयात्री जिंदा जले, कई घायल, अस्पताल में भर्ती

  • ,
  • मौसम अपडेट: दिल्ली, UP-बिहार, राजस्थान और MP में भारी बारिश का अलर्ट, 16 राज्यों में आंधी-तूफान की चेतावनी

  • ,
  • बिहार: सावन के तीसरे सोमवार पर बड़ा हादसा, अशोकधाम मंदिर में करंट फैलने की अफवाह से मची भगदड़, 7 लोगों की मौत