अपराध

उत्तराखंड: अंकिता भंडारी का नहर में मिला शव, 5 दिन से थी लापता

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि रिसेप्शनिस्ट, रिजॉर्ट में आने वाले कस्टमर के पास जाने से मना कर रही थी। वे लोग रिसेप्शनिस्ट को वेश्यावृत्ति में ढकेलना चाह रहे थे। नाराज आरोपियों ने अंकिता की हत्या कर चीला शक्ति नहर में फेंक दिया था।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

उत्तराखंड में ऋषिकेश के चिल्ला नहर से पुलिस को अंकिता भंडारी का शव मिल गया है। 5 दिन से 19 साल की अंकिता भंडारी लापता थी। ऋषिकेश के अपर पुलिस अधीक्षक शेखर सुयाल ने कहा कि मृतक के भाई और पिता मेरे साथ थे और उन्होंने शव की शिनाख्त की है। बैराज में अंकिता भंडारी का शव मिला है।

हत्या के आरोप में BJP नेता समेत 3 आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार

ऋषिकेश के वनतारा रिजॉर्ट में अंकिता भंडारी काम करती थी। अंकिता भंडारी की हत्या के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार को रिजॉर्ट के मालिक और बीजेपी नेता पुलकित आर्या समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनके खिलाफ 302, 201, 120-B के तहत केस दर्ज किया गया है।

अंकिता भंडारी की आरोपियों ने क्यों की हत्या?

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि रिसेप्शनिस्ट, रिजॉर्ट में आने वाले कस्टमर के पास जाने से मना कर रही थी। वे लोग रिसेप्शनिस्ट को वेश्यावृत्ति में ढकेलना चाह रहे थे, लेकिन रिसेप्शनिस्ट ऐसा करने से मना कर दिया था। इस बात से नाराज आरोपियों ने अंकिता की हत्या कर चीला शक्ति नहर में फेंक दिया था।

मुख्य आरोपी के रिजॉर्ट पर आधी रात को चला बुलडोजर

अंकिता भंडारी ऋषिकेश के जिस रिजॉर्ट में काम करती थी। उस रिजॉर्ट पर आधी रात को बुलडोजर चलाया गया है। सीएम के आदेश के बाद पुलिस-प्रशास की टीम मौके पर पहुंची और रिजॉर्ट को तोड़ दिया गया।

न्यूज़ एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, सीएम के विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार ने बताया कि सीएम के आदेश पर पुलकित आर्य के ऋषिकेश के वनतारा रिजॉर्ट पर बुलडोजर चलाया गया है। वहीं, पुलिस ने बताया कि अंकिता भंडारी हत्याकांड के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सीएम के आदेश के बाद आरोपियों की संपत्ति पर कारवाई की जा रही है।

पुलिस ने शुक्रवार को अंकिता भंडारी की हत्या के आरोप में रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य, मैनेजर सौरभ भास्कर और अंकित उर्फ पुलकित गुप्ता को गिरफ्तार किया था। इसके खिलाफ 302, 201, 120-B के तहत केस दर्ज किया गया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • मौसम अपडेट: बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, यूपी-उत्तराखंड-हिमाचल में भी चेतावनी, जानें अन्य राज्यों का हाल

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: ईरान ने होर्मुज में UAE के जहाजों पर दागे मिसाइल, भारतीय नाविक की मौत, जॉर्डन, बहरीन, कुवैत पर भी हमला

  • ,
  • स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरान का मिसाइल हमला, UAE के दो तेल टैंकर निशाने पर, भारतीय नाविक की मौत, 8 घायल

  • ,
  • जंतर-मंतर आंदोलन: अरुंधति रॉय, नसीरुद्दीन शाह समेत कई हस्तियों ने प्रदर्शकारियों से अनशन समाप्त करने की अपील की

  • ,
  • ट्रंप ने अमेर‍िका को होर्मुज स्‍ट्रेट का संरक्षक घोषित किया, जहाजों की आवाजाही पर 20 फीसदी शुल्‍क का किया ऐलान