
दिल्ली पुलिस के तमाम सुरक्षा इंतजामों को ठेंगा दिखाकर चोरों ने राष्ट्रपति भवन में डाली जा रही पानी लाइन के पाइपों को ही चुरा लिया। पूरी घटना प्रधानमंत्री के सुरक्षा रूट पर मौजूद सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। घटना के बाद नींद से जागी दिल्ली पुलिस अब चोरों की तलाश में पसीना बहा रही है।
Published: undefined
इस हाई प्रोफाइल चोरी का मामला नई दिल्ली जिले के चाणक्यपुरी थाने में पुलिस ने दर्ज कर ली है। हालांकि, घटना को जमाने से छिपाने के लिए नई दिल्ली जिले के डीसीपी से लेकर दिल्ली पुलिस प्रवक्ता तक किसी ने कोई अधिकृत जानकारी नहीं दी है।
Published: undefined
नई दिल्ली जिला पुलिस के उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक, "काफी दिनों से जोरबाग इलाके से लेकर राष्ट्रपति भवन के बीच पानी पाइप लाइन डाले जाने का काम चल रहा है। पाइप लाइन में डाले जाने वाले काफी संख्या में पाइप राष्ट्रपति भवन के 23 और 24 नंबर गेटों के आसपास भी डाल दिए गए। यह पाइप ठेकेदार के कर्मचारियों ने डाले हैं।"
Published: undefined
चाणक्यपुरी थाने में दर्ज एफआईआर के मुताबिक, "कंपनी के मालिक अरुण जैन को किसी तरह से भनक लगी कि पानी लाइन में डाले जाने वाले 20-22 पाइप मौके से गायब है। उसने सूचना तुरंत थाना पुलिस को दी। राष्ट्रपति भवन में जाने वाली पाइप लाइन में इस्तेमाल होने वाले पाइप चोरी की घटना का पता चलते ही दिल्ली पुलिस को पसीना आ गया।"
Published: undefined
चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो, पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में दर्ज मिल गई। सीसीटीवी प्रधानमंत्री के सुरक्षा रूट पर लगाए गए हैं। सीसीटीवी से खुलासा हुआ कि दिल्ली पुलिस से बेखौफ चोर कंटेनर में नए पाइपों को भरकर ले जा रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज से ही इस बात का खुलासा हुआ कि चोर पाइप तो कंटेनर में भरकर ले गए। मगर वे सब खुद आए थे कार में सवार होकर।
Published: undefined
चाणक्यपुरी थाना पुलिस सूत्रों ने गुरुवार की रात आईएएनएस को बताया, "सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने वो स्विफ्ट डिजायर कैब पता कर ली, जिसमें चोर बैठकर पहुंचे थे। तार जोड़ते हुए पुलिस आजमगढ़ (यूपी) के रहने वाले अजय (31) तक सबसे पहले पहुंची। अजय की निशानदेही पर बिहार के निवासी 38 साल के मिथलेश, उबर कैब चालक अमेठी के रहने वाले राकेश तिवारी व दिल्ली निवासी गुड्डू खान को अलग अलग जगहों से गिरफ्तार कर लिया गया।"
गिरफ्तार चोरों ने कबूला कि उन्होंने चोरी किये पाइपों को मेरठ में ले जाकर बेच दिया था। बुधवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने अजय का रिमांड ले लिया है। जबकि बाकी सभी अन्य आरोपियों को जेल भेज दिया।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined