
पश्चिम बंगाल के नार्थ 24 परगना जिले में बुधवार देर शाम एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट (PA) चंद्रनाथ रथ की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना मध्यमग्राम के डोहरिया मोड़ के पास हुई, जहां चंद्रनाथ रथ अपनी गाड़ी में मौजूद थे और अपने घर के करीब पहुंचे ही थे।
जानकारी के मुताबिक, बाइक पर सवार हमलावरों ने पहले उनकी गाड़ी रुकवाई और फिर ताबड़तोड़ तीन राउंड फायरिंग की। हमलावरों की गोली सीधे चंद्रनाथ रथ के सीने में लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हमले में एक सुरक्षा गार्ड के घायल होने की भी खबर सामने आई है। वहीं, घटना के समय उनके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Published: undefined
बताया जा रहा है कि चंद्रनाथ रथ पिछले करीब पांच वर्षों से बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के साथ जुड़े हुए थे और उन्हें उनका बेहद करीबी माना जाता था। हाल ही में हुए चुनावों के दौरान भी वह प्रचार अभियान और संगठन से जुड़ी अहम जिम्मेदारियां संभाल रहे थे।
उनकी हत्या के बाद राजनीतिक गलियारों में भी हलचल तेज हो गई है। चंद्रनाथ रथ की चुनावी सक्रियता और शुभेंदु अधिकारी के साथ करीबी संबंधों को देखते हुए इस वारदात को राजनीतिक एंगल से जोड़कर भी देखा जा रहा है।
Published: undefined
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और पूरे इलाके में नाकेबंदी कर दी गई। हमलावरों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।
फिलहाल इस हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है, लेकिन इस घटना ने नार्थ 24 परगना समेत पूरे पश्चिम बंगाल में सुरक्षा व्यवस्था और राजनीतिक माहौल को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined