अपराध

गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली में बेहद शर्मनाक घटना, गैंगरेप के बाद महिला के बाल काटे, जूते की माला पहनाकर घुमाया

दिल्ली में हुई एक चौंकाने वाली घटना में, महिलाओं सहित लोगों के एक समूह ने एक महिला पर कथित रूप से हमला किया। इस दौरान लोगों ने उसके बाल काट दिए, उसके कपड़े फाड़ दिए, उसका चेहरा काला कर दिया और फिर उसे शाहदरा इलाके में घुमाया।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

दिल्ली में हुई एक चौंकाने वाली घटना में, महिलाओं सहित लोगों के एक समूह ने एक महिला पर कथित रूप से हमला किया। इस दौरान लोगों ने उसके बाल काट दिए, उसके कपड़े फाड़ दिए, उसका चेहरा काला कर दिया और फिर उसे शाहदरा इलाके में घुमाया। महिला का कथित तौर पर यौन शोषण भी किया गया था। ये घटना बुधवार की है और आरोपी इलाके में अवैध शराब बेचने वाले बताए जा रहे हैं। आरोप है कि महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म भी किया गया।

Published: 27 Jan 2022, 12:44 PM IST

घटना के एक वीडियो में महिला पर हमला करते हुए दिखाया गया है। शाहदरा के पुलिस उपायुक्त आर सथिया सुंदरम ने कहा कि उन्होंने इस सिलसिले में चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि संबंधित थाने में यौन शोषण और दुराचार का मामला दर्ज किया गया है।

Published: 27 Jan 2022, 12:44 PM IST

डीसीपी ने कहा, "पीड़ित को हर संभव मदद और परामर्श मुहैया कराया जा रहा है। हम मामले को गंभीरता से ले रहे हैं। मामले को देखने के लिए अधिकारियों की एक टीम बनाई गई है, हम जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगे।"

Published: 27 Jan 2022, 12:44 PM IST

जांच से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया कि पीड़ित महिला पिछले कुछ सालों से शाहदरा इलाके में रह रही है। महिला शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है। उसके पड़ोस में रहने वाले एक शख्स का उसके साथ एकतरफा अफेयर चल रहा था। उसने कई बार उसकी पहल को ठुकरा दिया था। कुछ दिन पहले युवक ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली थी।

Published: 27 Jan 2022, 12:44 PM IST

उसके परिवार का मानना था कि उसने महिला की वजह से आत्महत्या की है। घटना के बाद से शख्स के परिजन नाराज हो गए और पीड़िता पर सबसे पहले हमला परिवार की महिलाओं ने ही किया। पुलिस तथ्यों और आरोपों की जांच कर रही है। महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। मामले के जांच अधिकारी ने उसका बयान दर्ज कर लिया है।

Published: 27 Jan 2022, 12:44 PM IST

पुलिस मामले में कानूनी राय भी ले रही है। इस बीच, दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने इस मामले में दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। मालीवाल ने कहा कि राजधानी से यह सबसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना है।

Published: 27 Jan 2022, 12:44 PM IST

स्वाति मालीवाल ने अपनी टीम के साथ अस्पताल में पीड़िता से मुलाकात की और उसका बयान दर्ज किया। उन्होंने पीड़िता को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Published: 27 Jan 2022, 12:44 PM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 27 Jan 2022, 12:44 PM IST