अपराध

बेंगलुरु: पत्नी की हत्या कर पति ने सूटकेस में छिपाया शव, फिर खुद बताई मर्डर की सच्चाई

पुलिस ने बताया कि महिला की पहचान गौरी खेडेकर के रूप में हुई है, जो महाराष्ट्र की रहने वाली थी। पुलिस ने बताया कि महिला का पति राकेश राजेंद्र खेडेकर अपराध के बाद पुणे भाग गया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

कर्नाटक के बेंगलुरु में बृहस्पतिवार को 32 वर्षीय एक महिला का शव एक सूटकेस में मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि महिला की पहचान गौरी खेडेकर के रूप में हुई है, जो महाराष्ट्र की रहने वाली थी। पुलिस ने बताया कि महिला का पति राकेश राजेंद्र खेडेकर अपराध के बाद पुणे भाग गया।

हत्या के बाद राकेश ने खुद अपनी पत्नी के माता-पिता को फोन कर इस भयावह अपराध की जानकारी दी। मृतका की पहचान 32 वर्षीय गौरी अनिल सम्बेकर के रूप में हुई है। राकेश एक निजी कंपनी में काम करता था और वर्क फ्रॉम होम कर रहे थे। वे पिछले एक साल से डोड्डाकन्नाहल्ली में रह रहे थे।

इसने बताया कि हत्या के सिलसिले में आरोपी को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बताया कि शाम करीब साढ़े पांच बजे मकान मालिक ने पुलिस नियंत्रण कक्ष को इस संबंध में सूचना दी। गौरी ने मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएट किया था और फिलहाल बेरोजगार थीं। वहीं, राकेश एक निजी कंपनी में कार्यरत था और वर्क फ्रॉम होम कर रहा था। मकान मालिक और पड़ोसियों के अनुसार, दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। सूत्रों के अनुसार, गौरी कई बार राकेश पर हाथ भी उठा चुकी थी। इन झगड़ों से तंग आकर राकेश अंदर ही अंदर गुस्से से भर रहा था।

पुलिस उपायुक्त सारा फातिमा ने बताया कि महिला और उसका पति पिछले महीने बेंगलुरु आये थे और हुलीमायु पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत डोड्डाकम्मानहल्ली गांव में एक फ्लैट में रह रहे थे। उन्होंने बताया कि महिला का शव सूटकेस में मिला है। उन्होंने बताया कि महिला के शरीर पर चाकू के निशान मिले हैं।

उन्होंने कहा, "आरोपी को पुणे में हिरासत में लिया गया है और उसे बेंगलुरु लाया जा रहा है। उससे पूछताछ के बाद हत्या का मकसद पता चलेगा।"

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • राहुल गांधी ने मार्च में शामिल होने वालों का जताया आभार, कहा- हम सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • INDIA Bloc Protest LIVE: INDIA गठबंधन के प्रदर्शन पर बोले राहुल गांधी- देश की जनता डरने वाली नहीं, सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • दिल्ली में प्रदर्शन पर संकट, रामलीला मैदान इस साल सिर्फ 3 दिन ही खाली, बुकिंग करते समय 1.21 लाख रुपये देने होंगे

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप के दावों की खुली पोल! जेलेंस्की बोले, 'ऊर्जा संघर्षविराम की चर्चा के बीच ग्रिडों को बनाया निशाना

  • ,
  • राहुल गांधी के नेतृत्व में मार्च करते हुए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे विपक्षी नेता, याचिका दायर कर SIR पर रोक की मांग की