अपराध

दिल्ली के जहांगीरपुरी में युवक की जलकर मौत, मरने से पहले पत्नि और सास पर लगाए गंभीर आरोप

युवक ने मरने से पहले पत्नी और सास पर आग लगाने का आरोप लगाया है। स्थानीय लोगों ने जान जोखिम में डालकर आग बुझाने की कोशिश की। घटना स्थल पर चौथी मंजिल से गली तक जले हुए अवशेष मिले।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

दिल्ली के महिंद्रा पार्क इलाके के जहांगीरपुरी में युवक की संदिग्ध हालत में जलकर मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक युवक उत्तम नगर से अपनी पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा था। चश्मदीदों के मुताबिक युवक जलती हालत में चौथी मंजिल से नीचे आया।

युवक ने मरने से पहले पत्नी और सास पर आग लगाने का आरोप लगाया है। स्थानीय लोगों ने जान जोखिम में डालकर आग बुझाने की कोशिश की। घटना स्थल पर चौथी मंजिल से गली तक जले हुए अवशेष मिले।

उधर, इस मामले में पुलिस, क्राइम ब्रांच और FSL टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए है।। पत्नी और सास का दावा है कि युवक खुद अपने साथ तेल और फिनाइल लेकर आया था। आरोपियों के मुताबिक गेट नहीं खुलने पर युवक ने पहले फिनाइल पी और फिर खुद को आग लगा ली।

पुलिस ने पत्नी और सास को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है।

जिस घर में यह घटना हुई, उस घर की मालकिन ने बताया कि "कल रात 8:30 बजे, जब आग लगने की खबर फैली, तो मेरे पति, मेरी सास और मैं घर के अंदर ही थे, शुरू में हमें लगा कि आग शायद बाहर कहीं लगी है या फिर कोई शॉर्ट सर्किट हो गया है। इसके बाद, लोग हमारे दरवाज़े पर जमा हो गए और हमें बताया कि आग असल में हमारे अपने ही घर के अंदर लगी है। जैसे ही हम बाहर निकलकर देखने गए, हमने देखा कि एक नौजवान ऊपर से नीचे उतर रहा था और उसका पूरा शरीर आग की लपटों में घिरा हुआ था।

फिर वह सीढ़ियों से नीचे गिर गया, सबसे नीचे जाकर ज़मीन पर पड़ा रहा, वह पूरी तरह से नंगा था, और उसका पूरा शरीर बुरी तरह से जल चुका था। हमने SHO को फ़ोन किया, क्योंकि उस समय हम इमरजेंसी हेल्पलाइन (112) पर संपर्क नहीं कर पा रहे थे, हमने एम्बुलेंस के लिए भी फ़ोन किया, पुलिस स्टेशन से एक अधिकारी आए और उन्होंने उस नौजवान का बयान अपने फ़ोन पर रिकॉर्ड किया, उस बयान में, पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी और सास ने मिलकर उसे आग लगाई थी, और इस काम में उन्होंने 2-3 अन्य लोगों की मदद भी ली थी।

उसने एक अफेयर (अवैध संबंध) को लेकर भी कुछ आरोप लगा उसका दावा था कि उसकी पत्नी का 2-3 अन्य पुरुषों के साथ संबंध था,. जब हमने उसके परिवार को इस घटना के बारे में बताया, तो उसकी पत्नी ने नीचे आने से साफ़ मना कर दिया, और कहा कि उसे बस जलने के लिए वहीं छोड़ दिया जाए, उसके परिवार में से कोई भी मदद के लिए आगे नहीं आया। पुलिस बाद में पहुंची, उन्होंने उसका बयान लिया और उसे एम्बुलेंस में बिठाकर अपने साथ ले गए। बाद में हमें पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • INDIA Bloc Protest LIVE: 'कैद में क्यों है दिल्ली?' राहुल गांधी बोले- SC में दायर करने जा रहे याचिका, साथ आएं, एकजुटता दिखाएं

  • ,
  • 'देश में बड़े पैमाने पर हो रहे प्रदर्शनों को कुचलने के लिए तानाशाही तरीके अपना रही मोदी सरकार', शिवसेना (UBT) का आरोप

  • ,
  • पेपर लीक मामला: पुणे के प्रदर्शनकारी छात्रों ने आंदोलन वापस लिया, छुट्टी पर गए MPSC चेयरमैन भीमनवार

  • ,
  • राजस्थान: BJP के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पीट-पीटकर हत्या, 70 से 80 लोगों ने किया था हमला, खनन को लेकर था विवाद

  • ,
  • अरविंद केजरीवाल समेत आम आदमी पार्टी के नेताओं पर FIR दर्ज, बंगला साहिब गुरुद्वारे में हंगामे का आरोप