अर्थतंत्र

कॉमनसेंस का बीज अंकुरित करने में मोदी सरकार लगाती है 4 महीने 10 दिन: चिदंबरम

पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने मोदी सरकार पर कटाक्ष किया है कि उसकी समझदारी का बीज अंकुरित होने में लग गए 4 महीने दस दिन। यह बात उन्होंने जीएसटी के संदर्भ में कही है

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया 

पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए सरकार की बुद्धिमानी और कॉमन सेंस का मजाक उड़ाया है। उन्होंने जीएसटी दरों में बदलाव को लेकर मोदी सरकार और वित्त मंत्रालय पर कटाक्ष किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि सरकार का कॉमन सेंस जागने में 4 महीने 10 दिन का वक्त लग गया।

Published: 11 Nov 2017, 12:27 PM IST

उन्होंने तंज करते हुए लिखा है कि वित्त मंत्रालय की इस बात के लिए तारीफ होनी चाहिए कि उसने देश की मैक्रो इकॉनॉमिक हालत यानी वृहद आर्थिक हालत समझने और सुधारने में 4 महीने और 10 दिन का समय लगाया।

Published: 11 Nov 2017, 12:27 PM IST

इससे पहले कल देर रात कांग्रेस नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने मोदी सरकार पर कटाक्ष किया। उन्होंने एक के बाद एक ट्वीट कर लिखा, "शुक्रिया गुजरात। जो काम संसद और कॉमन सेंस से नहीं हो सका वो वहां होने वाले चुनावों ने करा लिया।"

Published: 11 Nov 2017, 12:27 PM IST

चिदंबरम ने लिखा, "कांग्रेस निर्दोष है। मेरा कोई दोष नहीं। आखिरकार 18% जीएसटी रेट को मान लिया गया है। अगर सरकार कई चीजों पर 28% से घटाकर 18% टैक्स कर रही है तो साफ है कि उसने देर से ही सही लेकिन सबक तो ले लिया। सरकार जीएसटी बिल पर राज्यसभा में डिबेट और वोटिंग पर बचती रही। लेकिन अब वे पब्लिक डोमेन में बहस से नहीं बच सकते। कांग्रेस शासित राज्यों के फाइनेंस मिनिस्टर्स ने जीएसटी काउंसिल की मीटिंग में टैक्स स्लैब में बदलाव की बात रखी। आगरा, सूरत, तिरुपुर और दूसरे बिजनेस हब इस बात को देख रहे हैं। कांग्रेस पार्टी का अगला मकसद एक टैक्स रेट करना रहेगा।

Published: 11 Nov 2017, 12:27 PM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 11 Nov 2017, 12:27 PM IST