अर्थतंत्र

Gold-Silver Price Today: सोना और चांदी दोनों सस्ते, खरीदने से पहले जरूर देखें आज के रेट

सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। 24 कैरेट सोना 558 रुपये सस्ता हुआ है, जबकि चांदी के भाव में भी कमी आई है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

भारतीय सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा 17 जून 2026 को जारी ताजा रेट्स के मुताबिक, 24 कैरेट सोना 558 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है, जबकि चांदी की कीमत में भी गिरावट देखने को मिली है। हालांकि गिरावट के बावजूद सोने का भाव 1.50 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का रेट 2.48 लाख रुपये प्रति किलो के ऊपर बना हुआ है।

Published: undefined

24 कैरेट से 14 कैरेट तक सभी श्रेणियों में गिरावट

IBJA की आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर जारी आंकड़ों के अनुसार, 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने का भाव मंगलवार शाम 1,50,663 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो बुधवार सुबह घटकर 1,50,105 रुपये पर पहुंच गया। यानी इसमें 558 रुपये की गिरावट दर्ज की गई।

इसी तरह 995 शुद्धता वाले 23 कैरेट सोने का रेट 1,50,060 रुपये से घटकर 1,49,504 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जिससे इसमें 556 रुपये की कमी आई। वहीं 916 शुद्धता यानी 22 कैरेट सोना 511 रुपये सस्ता होकर 1,37,496 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

Published: undefined

18 और 14 कैरेट सोना भी हुआ सस्ता

18 कैरेट सोने की कीमत में भी नरमी देखने को मिली। 750 शुद्धता वाले सोने का भाव 1,12,997 रुपये से घटकर 1,12,579 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया, यानी इसमें 418 रुपये की गिरावट आई। वहीं 585 शुद्धता वाले 14 कैरेट सोने का रेट 88,138 रुपये से घटकर 87,811 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जो 327 रुपये की कमी को दर्शाता है।

सोने की तरह चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई। 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव मंगलवार शाम 2,49,179 रुपये प्रति किलो था, जो बुधवार सुबह घटकर 2,48,435 रुपये प्रति किलो रह गया।

Published: undefined

IBJA रेट्स क्यों हैं महत्वपूर्ण?

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी किए जाने वाले ये रेट पूरे देश में मान्य माने जाते हैं। केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों को छोड़कर सोमवार से शुक्रवार तक IBJA रोजाना सुबह और शाम सोना-चांदी के भाव जारी करता है।

हालांकि, निवेशकों और खरीदारों को यह ध्यान रखना चाहिए कि IBJA द्वारा जारी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होता। इसके अलावा आभूषण खरीदते समय मेकिंग चार्ज अलग से देना पड़ता है, इसलिए ज्वैलरी की अंतिम कीमत जारी रेट्स से अधिक हो सकती है।  

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined