अर्थतंत्र

Gold-Silver Latest Price: अमेरिका-ईरान में बढ़ते तनाव से सोने और चांदी में तेजी, डॉलर भी मजबूत

सोने और चांदी में तेजी की वजह अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के चलते सुरक्षित निवेश में खरीदारी बढ़ना है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

सोने और चांदी की कीमतों में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। इसके लिए वैश्विक परिस्थितियां भी काफी जिम्मेदार हैं। ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के चलते शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। 

Published: undefined

सोने और चांदी के ताजा भाव 

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीकेक्स) पर सुबह 9:48 पर सोने के 2 अप्रैल के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 291 रुपए या 0.19 प्रतिशत बढ़कर 1,55,105 रुपए और चांदी की कीमत 1,690 रुपए या 0.70 प्रतिशत बढ़कर 2,43,083 रुपए थी।

Published: undefined

तेजी की वजह

सोने और चांदी में तेजी की वजह अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के चलते सुरक्षित निवेश में खरीदारी बढ़ना है।

वैश्विक स्तर पर सोने और चांदी को सुरक्षित निवेश माना जाता है, जब भी दुनिया में संघर्ष या तनाव बढ़ता है तो इन दोनों कीमती घातुओं में तेजी देखी जाती है।

घरेलू के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। खबर लिखे जाने तक कॉमेक्स पर सोना 0.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,009 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.21 प्रतिशत की तेजी के साथ 77.815 प्रति औंस पर थी।

Published: undefined

एक साल में कितने बढ़े दाम?

बीते एक साल में वैश्विक अस्थिरता के चलते सोने की कीमत में 70 प्रतिशत और चांदी की कीमत में 132 प्रतिशत तक की बढ़त देखी गई है।

सोने-चांदी की कीमत में ऐसे समय पर तेजी देखी जा रही है, जब डॉलर इंडेक्स भी मजबूत बना हुआ है। डॉलर इंडेक्स 98 पर है। पिछले कुछ दिनों में यह करीब एक अंक मजबूत हुआ है। 

Published: undefined

डॉलर और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी

डॉलर इंडेक्स दुनिया की छह मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी मुद्रा की मजबूती को दिखाता है। आमतौर पर जब भी डॉलर इंडेक्स में तेजी आती है तो सोने और चांदी में गिरावट देखने को मिलती है।

दूसरी तरफ, अमेरिका-ईरान के बीच तनाव ने कच्चे तेल की कीमतों को कई महीनों की ऊंचाई पर पहुंचा दिया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड करीब 72 डॉलर प्रति बैरल पर है। इसमें बीते एक हफ्ते में करीब 7 प्रतिशत की तेजी देखी गई है। वहीं, डब्ल्टीआई क्रूड में भी इतनी ही तेजी देखी गई है और इसकी कीमत 66.66 डॉलर प्रति बैरल है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined