अर्थतंत्र

Gold-Silver Price Today: हफ्ते की शुरुआत गिरावट से, जानिए आज कितना सस्ता हुआ सोना-चांदी?

सोमवार को MCX और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। सोना 644 रुपये और चांदी 1,258 रुपये टूटी।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

हफ्ते की शुरुआत सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट के साथ हुई है। शनिवार और रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को बाजार खुलते ही घरेलू कमोडिटी एक्सचेंज MCX के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं के भाव कमजोर नजर आए। शेयर बाजार में हल्की गिरावट और कच्चे तेल की कीमतों में मामूली बढ़त के बीच निवेशकों का रुख सतर्क बना हुआ है, जिसका असर सोने-चांदी की कीमतों पर भी दिखाई दे रहा है।

Published: undefined

MCX पर सोना 644 रुपये और चांदी 1,258 रुपये टूटी

सोमवार सुबह करीब 9:50 बजे MCX पर 5 अगस्त डिलीवरी वाला सोना 0.44 फीसदी यानी 644 रुपये की गिरावट के साथ 1,43,518 रुपये पर कारोबार करता दिखा। वहीं 3 जुलाई डिलीवरी वाली चांदी 0.57 फीसदी यानी 1,258 रुपये टूटकर 1,20,146 रुपये के स्तर पर ट्रेड करती नजर आई। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन दोनों धातुओं में नरमी ने निवेशकों का ध्यान खींचा।

Published: undefined

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कमजोर पड़े भाव

वैश्विक बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को सोने का भाव करीब 4,050 डॉलर प्रति औंस के स्तर तक आ गया, जिससे पिछले दो दिनों से जारी तेजी थम गई। फिलहाल सोना 4,076.70 डॉलर पर करीब 0.40 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी 1.29 फीसदी की कमजोरी के साथ 58.80 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर ट्रेड कर रही है। मौजूदा कारोबार में सोने के मुकाबले चांदी का प्रदर्शन अपेक्षाकृत कमजोर दिखाई दे रहा है।

Published: undefined

किन वजहों से दबाव में हैं सोने-चांदी के दाम?

हाल ही में हॉरमुर्ज स्ट्रेज के पास अमेरिका और ईरान के बीच हुए हमलों के बाद कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है, जिससे वैश्विक स्तर पर महंगाई की चिंताएं फिर बढ़ी हैं। इन परिस्थितियों के बीच सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की मांग में कमी देखी गई है। वहीं केडिया एडवाइजरी के मुताबिक, अमेरिकी पीसीई (PCE) महंगाई के ताजा आंकड़े अनुमान के अनुरूप रहे हैं, जिसके बाद फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी की उम्मीदें कुछ कम हुई हैं।

केडिया एडवाइजरी के निदेशक अजय केडिया के अनुसार, फिलहाल बाजार सतर्क रुख अपनाए हुए है। ऊर्जा की कीमतों में मामूली सुधार के बीच कीमती धातुओं में मुनाफावसूली देखने को मिल रही है। अब निवेशकों की नजर अमेरिकी नौकरियों के आंकड़ों और आईएसएम (ISM) मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई रिपोर्ट पर टिकी हुई है।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined