अर्थतंत्र

नौकरीपेशा लोगों के लिए खुशखबरी, 2018-19 के लिए पीएफ पर 8.65% ब्याज देने का ऐलान, 6 करोड़ लोगों को होगा फायदा

नौकरी करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने जानकारी दी है कि वित्त वर्ष 2018-19 के लिए पीएफ पर 8.65 फीसदी ब्याज मिलेगा।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन बहुत खास है। श्रम मंत्री संतोष कुमार गंगवार ने मंगलवार को कहा कि 6 करोड़ से अधिक ईपीएफओ (कर्मचारी भविष्‍य नि‍धि संगठन) के सदस्‍यों को वित्‍त वर्ष 2018-19 के लिए उनकी जमा राशि पर 8.65 प्रतिशत की दर से ब्‍याज का भुगतान किया जाएगा। पिछले महीने श्रम मंत्री ने कहा था कि श्रम मंत्रालय 2018-19 के लिए जल्‍द ही 8.65 फीसदी का ब्‍याज अधिसूचित करेगा क्‍योंकि वित्‍त मंत्रालय ने इस पर अपनी असहमति जाहिर नहीं की है।

इससे पहले श्रम मंत्री की अध्‍यक्षता वाली कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन के लिए निर्णय लेने वाली सर्वोच्‍च इकाई, केंद्रीय न्‍यासी बोर्ड (सीबीटी) ने 2018-19 के लिए 8.65 फीसद ब्‍याज देने का निर्णय किया था। इससे पहले 2017-18 में ब्याज दरें 8.55 फीसदी थी। मतलब साफ है कि ब्याज दरों में 0.10 फीसदी का इजाफा हुआ है।

बता दें कि 8.65 फीसदी की दर सरकार की अन्य छोटी बचत स्कीमों पर उपलब्ध ब्याज से ज्यादा है। छोटी बचत स्कीमों के रिटर्न की बेंचमार्किंग मार्केट रेट पर होती है। पीएफ पर ब्याज की बढ़ोतरी के बाद ही भविष्यनिधि के 6 करोड़ से ज्यादा अंशधारकों को इसका फायदा होगा। इसके अलावा, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) इस ब्याज दर पर भविष्य निधि कोष की निकासी के दावों का निपटान कर सकेंगे।

इसे भी पढ़ें: बेतिया गैंगरेप: विपक्ष के सवालों से तिलमिलाई नीतीश सरकार ने की कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 17 Sep 2019, 2:14 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: मेदांता अस्पताल के बाहर वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, गेट पर ही धरने पर बैठे

  • ,
  • मुकेशः दर्द भरे नगमों के बेताज बादशाह, आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में गूंजती है उनकी आवाज

  • ,
  • जंतर-मंतर प्रदर्शनः अन्ना हजारे ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा, कहा- मंत्री का इस्तीफा एक मजबूत संदेश देगा

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप की चेतावनी, 'होर्मुज स्ट्रेट में जहाज रोके, तो तेहरान के पुल और बिजलीघर उड़ा देंगे'

  • ,
  • अमेर‍िकी सैन्‍य व‍िमानों में ईंधन भरने को तैयार नहीं इजरायल, कहा- बेन गुरियन एयरपोर्ट की क्षमता खत्म