अर्थतंत्र

शेयर बाजार गदगद, पहली बार सेंसक्स 51 हजार पहुंचा, निफ्टी ने भी बनाया रिकॉर्ड

शुक्रवार को सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 400 अंक की तेजी के साथ पहली बार 51000 के स्तर पर पहुंच गया। निफ्टी भी शुरुआती कारोबार में पहली बार 15000 के स्तर को पार कर गया।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

शुक्रवार को बीएसई का सेंसेक्स पहली बार 51000 अंक के पार और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 15000 अंक के पार पहुंचने में सफल रहा। बीएसई का सेंसेक्स 417 अंकों की तेजी के साथ 51031.27 अंक के रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर खुला। हालांकि शुरुआती कारोबार में ही यह 50800.21 अंक के निचले स्तर तक उतरा लेकिन इसके बाद शुरू हुई लिवाली के बल पर यह 51073.27 अंक के उच्चतम स्तर तक चढ़ा। वहीं निफ्टी भी रिकॉर्ड 15000 के आंकडे़ को पार कर गया। बता दें कि वित्त वर्ष 2021-22 का आम बजट आने के बाद पिछले 5 दिनों से शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है।

Published: undefined

सरकारी बैंकों के शेयर की बात करे तो सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का शेयर रिकॉर्ड ऊंचाई को पार कर गया और आज इसके शेयर में 12 फीसदी की तेजी देखने को मिली है, जिसके बाद एसबीआई का शेयर 400 को पार कर गया।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined