अर्थतंत्र

हिंडनबर्ग ने कहा- आने वाली है नई रिपोर्ट, अब किस अरबपति पर मंडराएगा खतरा? बाजार में मची खलबली

हिंडनबर्ग रिसर्च जल्द ही एक और टारगेट पर नई रिपोर्ट जारी करेगा। अपने ट्वीट में हिंडनबर्ग ने लिखा- 'नई रिपोर्ट जल्द, एक और बड़ी रिपोर्ट'। हालांकि फर्म ने अपने ट्वीट ने अगली रिपोर्ट के जारी होने के समय या रिपोर्ट किससे जुड़ी है इसकी कोई जानकारी नहीं दी है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

हिंडनबर्ग की ट्वीट ने एक बार फिर बाजार में हलचल मचा दी है। हिंडनबर्ग रिसर्च जल्द ही एक और टारगेट पर नई रिपोर्ट जारी करेगा। अपने ट्वीट में हिंडनबर्ग ने लिखा- 'नई रिपोर्ट जल्द, एक और बड़ी रिपोर्ट'। हालांकि फर्म ने अपने ट्वीट ने अगली रिपोर्ट के जारी होने के समय या रिपोर्ट किससे जुड़ी है इसकी कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन इस ट्वीट के बाद दुनिया के बड़े-बड़े उद्योगपति में खलबली मच गई है।

Published: 23 Mar 2023, 9:11 AM IST

बता दें कि 24 जनवरी को आई हिंडनबर्ग की एक रिसर्च रिपोर्ट ने दुनिया के सबसे अमीरों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर काबिज अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी के विशाल सामाज्य को हिलाकर रख दिया था। इस रिपोर्ट के बाद गौतम अडानी को 3,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

Published: 23 Mar 2023, 9:11 AM IST

हिंडनबर्ग रिसर्च ने जनवरी के अंतिम सप्ताह में रिपोर्ट प्रकाशित कर अडानी ग्रुप पर बही-खाते और शेयरों में गड़बड़ी का आरोप लगाया था। हालांकि, ग्रुप ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था, लेकिन इससे समूह की कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट आई। संपत्ति में गिरावट के साथ अडानी वैश्विक स्तर पर अमीरों की सूची में नीचे आ गए। अडानी दुनिया के अमीरों की सूची में खिसकर 23 वें स्थान पर आ गए हैं।

Published: 23 Mar 2023, 9:11 AM IST

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 23 Mar 2023, 9:11 AM IST