अर्थतंत्र

8.5 फीसदी ब्याज ही मिलेगा PF डिपॉजिट पर, EPFO ने नहीं किया दर में बदलाव, 6 करोड़ लोगों को मिलेगा फायदा

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के केंद्रीय न्यास बोर्ड (सीबीटी) की बैठक में वित्त वर्ष 2020-21 में ईपीएफ के अंशधारकों के लिए ब्याज दरों की सिफारिश की। यह पिछले वित्त वर्ष की ब्याज दर 8.50 प्रतिशत स्थिर रहेगी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के केंद्रीय न्यास बोर्ड ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करने और इसे 8.50 प्रतिशत पर स्थिर रखने की सिफारिश की है।

केंद्रीय श्रम एवं राेजगार मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यहां बताया कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के केंद्रीय न्यास बोर्ड (सीबीटी) की बैठक सुबह श्रीनगर में आयोजित की गयी। इसमें बोर्ड ने वित्त वर्ष 2020-21 में ईपीएफ के अंशधारकों के लिए ब्याज दरों की सिफारिश की। यह पिछले वित्त वर्ष की ब्याज दर 8.50 प्रतिशत स्थिर रहेगी। ईपीएफओ ने वित्त वर्ष 2019-20 के लिए ईपीएफ की ब्याज दरें 8.65 प्रतिशत से घटाकर 8.5 प्रतिशत प्रतिवर्ष कर दी थी।

इससे पहले काेविड महामारी के कारण ईपीएफओ की ब्याज दरों में कटौती की आशंका जताई जा रही थी। ईपीएफओ के इस फैसले से तकरीबन छह करोड़ अंशधारकों को लाभ मिलेगा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: पेरिस में मंहगाई के खिलाफ लाखों लोगों ने मार्च निकाला, पुलिस ने आंसू गैस छोड़े, पानी की बौछार की

  • ,
  • ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान जंग रुकवाने का फिर दावा किया, नोबेल पुरस्कार नहीं मिलने पर जताई निराशा

  • ,
  • मोदी सरकार को बाइपास कर अंबानी से मिले रूबियो, रिलायंस के जरिये वेनेजुएला के तेल पर शिकंजा कसने की तैयारी

  • ,
  • एसआरएफटीआई छात्रों के प्रदर्शन को नसीरुद्दीन शाह का समर्थन, बोले- फिल्म निर्माताओं को डराना चाहती है बीजेपी

  • ,
  • बिहारः जेडीयू ने अनंत सिंह और नीलम देवी को 6 साल के लिए किया निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप