अर्थतंत्र

OpenAI में वापसी करेंगे सैम ऑल्टमैन, कंपनी की जांच रिपोर्ट में गलत तरीके से निकाले जाने की पुष्टि

पिछले साल सैम ऑल्टमैन को अचानक सीईओ के पद से बर्खास्त कर दिया गया था। जिस पर कंपनी ने कहा कि पिछले साल उनकी अराजक बर्खास्तगी के बाद शुरू की गई आंतरिक जांच में यह भी पाया गया कि ऑल्टमैन को गलत तरीके से निकाल दिया गया था।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

ChatGPT मेकर OpenAI के पूर्व सीईओ सैम ऑल्टमैन को लेकर एक खबर सामने आई है। सैम ऑल्टमैन की कंपनी के बोर्ड में वापसी हो रही है। उनके साथ 3 नए डायरेक्टर्स भी ओपनएआई के बोर्ड में शामिल हो रहे हैं। बता दें कि पिछले साल सैम ऑल्टमैन को अचानक सीईओ के पद से बर्खास्त कर दिया गया था। जिस पर कंपनी ने कहा कि पिछले साल उनकी अराजक बर्खास्तगी के बाद शुरू की गई आंतरिक जांच में यह भी पाया गया कि ऑल्टमैन को गलत तरीके से निकाल दिया गया था।

ओपनएआई ने एक ब्लॉगपोस्ट में कहा,"ऑल्टमैन की बर्खास्तगी ओपनएआई के फाइनेंस, प्रोडक्ट सेफ्टी या अन्य मुद्दों से जुड़ी चिंताओं का नतीजा नहीं थी। यह कंपनी के पुराने बोर्ड और ऑल्टमैन के बीच खराब रिश्ते और विश्वास में कमी का नतीजा थी।

 गौरतलब है कि ओपनएआई में प्रमुख निवेश करने वाली तकनीकी दिग्गज कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने एआई कंपनी छोड़ने वालों को नौकरी पर रखने की पेशकश की थी, जिससे इसके बोर्ड को अपना मन बदलना पड़ा था, जिसने कुछ दिनों की उथल-पुथल के बाद ऑल्टमैन को बहाल कर लिया गया था। 

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • राम मंदिर चंदा घोटाले पर मौन हैं योगी, यूपी में 2027 में बीजेपी की ऐतिहासिक हार होगी: अवधेश प्रसाद

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरीः जांच के बीच आधे से अधिक गणनाकर्मियों ने दिया इस्तीफा, जांच का खौफ या कोई और दबाव?