
घरेलू शेयर बाजार में सोमवार को दोपहर बाद के कारोबार के दौरान कोहराम मच गया। दोपहर 12 बजे के बाद तो गिरावट का सिलसिला ऐसा शुरू हुआ कि सेंसेक्स 2037 अंक तक लुढ़ककर 44,923.08 के निचले स्तर तक पहुंच गया। बिकवाली के भारी दबाव में सेंसेक्स 2000 अंकों से ज्यादा लुढ़ककर 45,000 के नीचे गिर गया और निफ्टी भी 600 अंकों से ज्यादा टूटा। यूरोप के शेयर बाजार में भारी गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजार में भी बिकवाली का भारी दबाव देखा जा रहा है। दोपहर 15.06 बजे सेंसेक्स पिछले सत्र से 1305.71 अंकों यानी 2.78 फीसदी की गिरावट के साथ 45,654.98 पर करोबार कर रहा था जबकि निफ्टी 399.45 अंकों यानी 2.90 फीसदी की गिरावट के साथ 13,361.10 पर बना हुआ था। अंत में सेसेक्स 1406 अंक टूटकर 45,553.96 पर बंद हुआ। इसी तरह निफ्टी 432.15 अंक टूटकर 13,328.40 पर बंद हुआ।
Published: undefined
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स बीते सत्र से 28.51 अंकों की कमजोरी के साथ 46,932.18 पर खुला और 44,923.08 तक लुढ़का
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी भी पिछले सत्र से 18.65 अंकों की नरमी के साथ 13,741.90 पर खुला और 13,131.45 तक फिसला।
Published: undefined
कोरोना के बढ़ते कहर के बीच बैश्विक बाजारों में आई गिरावट के कारण भारतीय शेयर बाजार में बिकवाली का भारी दबाव रहा। ब्रिटेन में कोरोनावायरस के नए म्यूटेंट स्ट्रेन के चलते उड़ानों पर लगे प्रतिबंध से बाजार पर भारी दबाव बना हुआ है।
आईएएनएस के इनपुट के साथ
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined