
विदेशी बाजारों में रही गिरावट के बीच निवेशकों की बिकवाली के दबाव में बुधवार को घरेलू शेयर बाजार भी लाल निशान में बंद हुए। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 0.9 प्रतिशत यानी 537 अंक लुढ़ककर 56,819 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.9 प्रतिशत यानी 162 अंक फिसलकर 17,038 अंक पर बंद हुआ।
Published: undefined
निफ्टी 50 की गिरावट में रहने वाली शीर्ष पांच कंपनियां बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, टाटा कंज्यूमर्स, श्री सीमेंट और अडानी पोर्टस रहीं।
Published: undefined
जियोजीत फाइनेंशियल के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि वैश्विक बाजारों में भारी बिकवाली का दबाव घरेलू बाजार पर भी रहा है। ऊर्जा के बढ़ते दाम और चीन के कमजोर आर्थिक परिदृश्य से बाजारों में कोहराम मचा हुआ है।
Published: undefined
उन्होंने कहा कि चीन में लॉकडाउन और रूस -यूक्रेन के बीच जारी जंग का प्रभाव भी बाजार पर है। निवेशक शेयर बाजार से पैसा निकालकर सुरक्षित निवेश को तरजीह दे रहे हैं।
आईएएनएस के इनपुट के साथ
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined