अर्थतंत्र

सस्ते कॉल रेट्स के ‘अच्छे दिन’ जाने वाले हैं! एयरटेल और Vodafone-Idea का बड़ा ऐलान, 1 दिसंबर से महंगे होंगे सभी प्लान

दूरसंचार संकट का असर अब आम उपभोक्ताओं पर पड़ने वाला है। देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनियों भारती एयरटेल और वोडाफोन ने एक दिसंबर से अपने टैरिफ में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दूरसंचार संकट का असर अब आम उपभोक्ताओं पर पड़ने वाला है। देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनियों भारती एयरटेल और वोडाफोन ने एक दिसंबर से अपने टैरिफ में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। कंपनियों के एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (एजीआर) के लंबित बेहद भारी भरकम बकाए के बाद यह फैसला सामने आया है। हालांकि, दोनों कंपनियों ने अभी यह नहीं बताया है कि आम लोगों की जेब पर उनके फैसले का कितना असर पड़ने जा रहा है।

भारती एयरटेल ने एक बयान में कहा, "दूरसंचार क्षेत्र में तेजी से बदलती प्रौद्योगिकी के साथ अत्यधिक पूंजी के निवेश की लगातार जरूरत है। इसलिए, यह अत्यंत महत्वपूर्ण है कि उद्योग डिजिटल इंडिया के दृष्टिकोण का समर्थन करने के लिए हमेशा व्यावहारिक रहे।"

इसमें कहा गया, "तदनुसार, एयरटेल दिसंबर से कीमतों में उचित वृद्धि करेगी।"

वोडाफोन ने दूरसंचार क्षेत्र में वित्तीय संकट का उल्लेख किया और कहा कि इसे सभी हितधारकों ने स्वीकार किया है और कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता में सचिवों की एक उच्चस्तरीय कमेटी उचित राहत पहुंचाने पर विचार कर रही है।

वोडाफोन आइडिया लिमिटेड ने कहा है कि वह 'उपयुक्त रूप से' टैरिफ में बढ़ोतरी करेगी जो एक दिसंबर से प्रभावी होगा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 18 Nov 2019, 9:46 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली हाईकोर्ट ने सीजेपी के तिरंगा मार्च पर रोक से किया था इनकार, लेकिन एनडीएमसी ने कर दिया पार्क बंद करने का ऐलान

  • ,
  • अंकिता भंडारी हत्याकांड: राहुल गांधी का राष्ट्रपति से आग्रह, गौतम की नियुक्ति पर सरकार से पुनर्विचार को कहें

  • ,
  • दुनिया की खबरें: उत्तर कोरिया ने दागी रणनीतिक क्रूज मिसाइलें, न्यूक्लियर अटैक सबमरीन से परीक्षण की आशंका

  • ,
  • हाईकोर्ट का CJP के तिरंगा मार्च पर रोक से इनकार, पर NDMC ने बंद कर दिया सीपी का सेंट्रल पार्क, दिपके ने उठाए सवाल

  • ,
  • यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर, गोवा समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण किया जाएगा, चुनाव आयोग का ऐलान