बिहार विधानसभा चुनाव 2025

बिहार चुनावः बीजेपी वालों के लिए पहले महंगाई ‘डायन’ थी, अब ‘भौजाई’ बन गई, तेजस्वी ने किया कटाक्ष

तेजस्वी यादव ने बीजेपी और जेडीयू पर हमला करते हुए कहा कि महंगाई ने आम आदमी का जीना मुहाल कर दिया है। प्याज ने शतक लगा दिया है। बीजेपी वालों के लिए पहले महंगाई डायन थी, अब भौजाई है। डबल इंजन सरकार महंगाई, बेरोजगारी और गरीबी पर विमर्श ही नहीं करना चाहती।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

बिहार चुनाव में विपक्षी दलों के महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को प्याज और आलू की कीमतों में हुई वृद्धि को लेकर बीजेपी जबरदस्त सियासी हमला बोला। उन्होंने बीजेपी के नेताओं पार कटाक्ष करते हुए कहा कि महंगाई पहले इनके लिए 'डायन' थी, लेकिन अब 'भौजाई' बन गई है।

Published: 31 Oct 2020, 12:12 AM IST

तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को अपनी सभी चुनावी सभाओं में प्याज की कीमतों में हुई वृद्धि को लेकर बीजेपी और जडीयू को घेरने की कोशिश की। समस्तीपुर के हसनपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्याज का दाम अब शतक लगा रहा है, जबकि आलू अर्द्धशतक बना चुका है। बीजेपी के लोग पहले प्याज की बढ़ी कीमत पर प्याज का माला पहनकर 'महंगाई डायन खाए जात है' गाते थे, लेकिन अब लगता है कि महंगाई इनकी 'भौजाई' हो गई है।

Published: 31 Oct 2020, 12:12 AM IST

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भी लिखा, "महंगाई ने आम आदमी का जीना मुहाल कर दिया है। प्याज ने शतक लगा दिया है। भाजपा वालों के लिए पहले महंगाई डायन थी, अब भौजाई है। डबल इंजन सरकार महंगाई, बेरोजगारी और गरीबी पर विमर्श ही नहीं करना चाहती।" तेजस्वी लगातार नीतीश सरकार पर विभिन्न मुद्दों को लेकर निशाना साध रहे हैं।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

Published: 31 Oct 2020, 12:12 AM IST

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 31 Oct 2020, 12:12 AM IST

  • कांग्रेस ने राम मंदिर चंदा चोरी के खिलाफ शुरू किया अभियान, यूपी, महाराष्ट्र, हिमाचल समेत कई राज्य में पदयात्रा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपों पर चंपत राय की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले- SIT रिपोर्ट के बाद दूंगा जवाब

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरी मामला: 'एसआईटी रिपोर्ट के बाद देंगे जवाब', इस्तीफे के बाद चंपत राय का पहला बयान

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में चार दिन से जारी तेजी थमी और सोने और चांदी में लगातार दूसरे दिन गिरावट

  • ,
  • राम मंदिर चढ़ावा चोरीः तीन आरोपियों को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया, बैंक खातों की होगी गहन जांच