बिहार विधानसभा चुनाव 2025

गुजरात चुनाव के दूसरे चरण में 59 फीसदी से अधिक मतदान, कई जगह बीजेपी-कांग्रेस में तीखी नोकझोंक की खबर

चुनाव के दौरान आज साबरकांठा जिले में सबसे अधिक 65.84 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि अहमदाबाद में सबसे कम 53.57 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वोटिंग के दौरान कई जगहों पर बीजेपी और कांग्रेस कार्यकतार्ओं के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज शाम पांच बजे तक 59.11 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है। अधिकारियों ने चुनाव आयोग के आंकड़ों के हवाले से कहा कि गुजरात के 14 जिलों की 93 विधानसभा सीटों के लिए हुए चुनाव में राज्य भर में शाम तक 59.11 प्रतिशत मतदान हुआ है।

अधिकारियों ने अनुमान लगाया कि कई बूथों पर शाम 5 बजे के बाद तक मतदाताओं की लंबी कतारें थीं, इसलिए कुल मतदान लगभग 70 प्रतिशत होने की संभावना है। गुजरात यूनिट के बीजेपी के अध्यक्ष सीआर पाटिल ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान मतदाताओं का शुक्रिया अदा किया। साथ ही उन्होंने दावा किया है कि भारतीय जनता पार्टी भारी जीत के साथ सत्ता बरकरार रखेगी।

चुनाव आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, साबरकांठा जिले में सबसे अधिक 65.84 प्रतिशत मतदान हुआ है जबकि अहमदाबाद में सबसे कम 53.57 प्रतिशत मतादन दर्ज किया गया है। वोटिंग के दौरान कई जगहों पर बीजेपी और कांग्रेस कार्यकतार्ओं के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली।

रिपोर्ट के अनुसार, पंचमहल जिले के गोदाली गांव में कांग्रेस उम्मीदवार प्रभात सिंह चौहान पर हमला किया गया। उनकी कार पर लोगों के एक समूह ने हमला किया था। वहीं अंकलाव निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस और बीजेपी कार्यकतार्ओं के बीच मामूली झड़प हुई। बता दें कि पहले गुजरात में पहले चरण का चुनाव एक दिसंबर का हुआ था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 05 Dec 2022, 10:13 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: चेक बाउंस केस में राजपाल यादव की सजा बरकरार, SC 13 जुलाई को करेगा राम मंदिर चंदा चोरी मामले की सुनवाई

  • ,
  • ललिता गौतम हत्याकांड: 'BJP का दलित विरोधी चेहरा एक बार फिर बेनकाब', खड़गे ने पूछा- आखिर योगी सरकार किस सच को छिपाना चाहती है?

  • ,
  • '540 करोड़ रुपये प्रति किलोमीटर, फिर भी सुरंग में रिसाव', 'मिसिंग लिंक' पर शिवसेना (UBT) ने फडणवीस सरकार को घेरा

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरी मामला: स्वतंत्र जांच की मांग वाली याचिकाओं SC सुनवाई के लिए तैयार, 13 जुलाई को करेगा सुनवाई

  • ,
  • 'ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम की बिक्री की मंजूरी 2011 में मिली, यह PM की उपलब्धि नहीं', जयराम का अमित मालवीय को करारा जवाब