बिहार विधानसभा चुनाव 2025

बिहार चुनाव: एनडीए की बढ़त के बीच मुख्यमंत्री आवास के बाहर लगा पोस्टर - 'टाइगर अभी ज़िंदा है'

बिहार में मतगणना जारी है, और सुबह का यह पोस्टर माहौल बनाता नजर आया कि जदयू समर्थकों के लिए “टाइगर” (नीतीश कुमार) अभी भी सामने है, हाशिये पर नहीं।

पटना में सीएम आवास के बाहर लगा पोस्टर जिसपर लिखा है 'टाइगर अभी जिंदा है'
पटना में सीएम आवास के बाहर लगा पोस्टर जिसपर लिखा है 'टाइगर अभी जिंदा है'  

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए डाले गए मतों की गणना शुक्रवार को सुबह शुरु हुई जिसमें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) शुरुआती रुझानों में बहुमत का आंकड़ा बड़े अंतर से पार कर चुका है। इसी दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास के बाहर लगे एक पोस्टर ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया, जिसमें कुमार एक बाघ के साथ खड़े दिख रहे हैं और बड़े अक्षरों में लिखा है ‘टाइगर अभी जिंदा है।’

फ़िल्मी अंदाज़ में तैयार यह पोस्टर साफ तौर पर नीतीश की ताकत और उनके प्रभाव का संदेश देता है। इस पोस्टर को उसी वक्त लगाया गया जब चुनाव आयोग से रुझान आने शुरु हुए।

खबर लिखे जाने तक एनडीए 193 और आरजेडी-कांग्रेस गठबंधन वाला महागठबंधन 43 सीटों पर आगे है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक बीजेपी 83, जेडीयू 80, चिराग की एलजेपी 22 और हम 4 सीटों पर आगे है। वहीं महागठबंधन में आरजेडी 32, कांग्रेस और माले 6-6 सीटों पर आगे हैं।

यह पोस्टर लगने के बाद इसके आसपास जेडीयू कार्यकर्ताओं के जमावड़ा शुरु हो गया है। कार्यकर्ता असली विजय के ऐलान से पहले ही जश्न मनाने लगे हैं। पीटीआई के मुताबिक यहां मौजूद एक कार्यकर्ता ने कहा कि, “सिर्फ रुझान आया है, पर संदेश साफ है—नीतीश जी राजनीति के असली टाइगर हैं।”

पोस्टर लगने के बाद, वहां से गुजर रहे वाहनों को रोक कर लोग उसकी तस्वीरें लेने लगे, कई निवासी सिर्फ “टाइगर पोस्टर” देखने बाहर आए, जो तेजी से सोशल मीडिया पर छा गया।

बिहार में मतगणना जारी है, और सुबह का यह पोस्टर माहौल बनाता नजर आया कि जदयू समर्थकों के लिए “टाइगर” (नीतीश कुमार) अभी भी सामने है, हाशिये पर नहीं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: नहीं रुक रहा अमेरिका, ग्रेटर टुंब से खर्ग द्वीप तक बमबारी, लगातार दूसरी बार FIFA के फाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना

  • ,
  • FIFA: इंग्लैंड को हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में अर्जेंटीना, बिना गोल किए भी छाए मेस्सी, बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड

  • ,
  • FIFA WC 2026: हाईवोल्टेज सेमीफाइनल में इंग्लैंड का अर्जेंटीना से सामना, जानें किसका पलड़ा भारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आरोपी के किराए के मकान से महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद, पुलिस का दावा

  • ,
  • ममता बनर्जी को बड़ा झटका, करीबी मदन मित्रा बागी खेमे में शामिल, एक दिन पहले ED ने परिवार को भेजा था समन