विधानसभा चुनाव 2023

UP Election 2022: तीसरे चरण में 59 सीटों पर मतदान आज, अखिलेश-शिवपाल समेत इन दिग्गज नेताओं की साख दांव पर

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए आज वोट डाले जाएंगे। तीसरे चरण में 16 जिलों के 59 सीटों के लिए 627 प्रत्याशी मतदान में है, जिनके भाग्य का फैसला दो करोड़ मतदाता करेंगे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए आज वोट डाले जाएंगे। तीसरे चरण में 16 जिलों के 59 सीटों के लिए 627 प्रत्याशी मतदान में है, जिनके भाग्य का फैसला दो करोड़ मतदाता करेंगे। इस चरण में कई बड़े नेताओं की साख दांव पर है। इस चरण में पूर्व सीएम अखिलेश यादव, उनके चाचा शिवपाल यादव, केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल समेत कई बड़े नेता चुनावी मैदान में हैं। वहीं सतीश महाना की किस्मत भी दांव पर है।

Published: 19 Feb 2022, 8:30 PM IST

तीसरे चरण में सबसे बड़ा मुकाबला मैनपुरी के करहल सीट पर है। यहां से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का मुकाबला बीजेपी के प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल से है। कांग्रेस ने इस सीट पर अखिलेश यादव को समर्थन किया है जबकि बसपा ने कुलदीप नारायण को उतारा है। यह सीट विधानसभा चुनाव 2022 का सबसे हॉट सीट बन गया है। वहीं इटावा के जसवंत नगर से अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव मैदान में हैं। यह सीट शिवपाल यादव का गढ़ माना जाता है। पिछले 5 बार से यह सीट शिवपाल यादव विधायक हैं। बीजेपी ने जसवंत नगर की सीट से युवा नेता विनय शाक्य को मैदान में उतारा है तो बसपा ने बिजेंद्र कुमार को उतारा है जबकि कांग्रेस ने कोई कैंडिडेट नहीं दिया।

Published: 19 Feb 2022, 8:30 PM IST

इनके साथ ही योगी सरकार में मंत्री और बीजेपी के बड़े नेता सतीश महाना के किस्मत का फैसला भी इस चरण में हो जाएगा। सतीश महाना कानपुर के महाराजपुर विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं। सतीश महाना का मुकाबला इस बार समाजवादी पार्टी के फतेह बहादुर सिंह गिल के साथ है। कानपुर के ही एक और सीट से एक और मंत्री नीलिमा कटियार के किस्मत का फैसला भी 20 फरवरी को जाएगा। नीलिमा कल्याणपु सीट से चुनाव लड़ रही हैं। उनका मुकाबला सपा के पूर्व विधायक सतीश निगम के साथ है। वहीं कांग्रेस ने विकास दुबे के साथ इनकाउंटर मारे गए अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे की बहन नेहा तिवारी को उम्मीदवार बनाया है।

Published: 19 Feb 2022, 8:30 PM IST

बहुजन समाज पार्टी के दिग्गज नेता और ब्राह्मण चेहरा माने जाने वाले रामवीर उपाध्याय बीजेपी से हाथरस के सादाबाद से विधानसभा सीट से चुनाव में ताल ठोक रहे हैं। रामवीर उपाध्याय का मुकाबला सपा रालोद गठबंधन के प्रत्याशी प्रदीप चौधरी से है। इस सीट पर बहुजन समाज पार्टी से अविन शर्मा चुनाव मैदान में हैं। जबकि कांग्रेस ने मथुरा प्रसाद को अपना प्रत्याशी बनाया है।

Published: 19 Feb 2022, 8:30 PM IST

पुलिस कमिश्नर पद से वीआरएस लेकर बीजेपी में शामिल हुए सीनियर आईपीएस ऑफिसर असीम अरुण कन्नौज सदर विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में ताल ठोक रहे हैं। भाजपा के असीम अरुण का मुकाबला समाजवादी पार्टी के अनिल दोहरे से है। वही बहुजन समाज पार्टी ने इस सीट पर समरजीत दोहरे को चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं कांग्रेस ने रीता देवी को अपना उम्मीदवार बनाया है।

Published: 19 Feb 2022, 8:30 PM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 19 Feb 2022, 8:30 PM IST