बिहार विधानसभा चुनाव 2025

UP Election Result: जहूरादबाद सीट से ओम प्रकाश राजभर पीछे, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के हैं अध्यक्ष

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता और गाजीपुर की जहूरादाबाद विधानसभा से प्रत्याशी ओम प्रकाश राजभर पीछे चल रहे हैं। साल 2017 में ओम प्रकाश राजभर गाजीपुर की जहूराबाद सीट से 2017 में चुनाव जीते थे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

यूपी की सभी 403 सीटों पर हुए विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। शुरुआती रुझान में बीजेपी सबसे ज्‍यादा सीटों पर आगे चल रही है। समाजवादी पार्टी दूसरे नंबर पर है। वहीं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता और गाजीपुर की जहूरादाबाद विधानसभा से प्रत्याशी ओम प्रकाश राजभर पीछे चल रहे हैं। साल 2017 में ओम प्रकाश राजभर गाजीपुर की जहूराबाद सीट से 2017 में चुनाव जीते थे। तब उनकी पार्टी ने बीजेपी के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ा था।

बता दें कि वोटों की गिनती जारी है और नतीजों में परिवर्तन हो सकते हैं। रिजल्ट आने के बाद हम पूरी खबर को अपडेट करेंगे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 10 Mar 2022, 9:41 AM IST