मनोरंजन

खुद को आग लगाकर रैम्प वॉक करने उतरे ‘खिलाड़ी कुमार’, पत्नी ट्विंकल ने लगाई क्लास 

अक्षय कुमार की ‘द एंड’ नाम की एक वेब सिरीज आने वाली है जिसके प्रमोशन को लेकर अक्षय कुमार ने एक नया अंदाज अपनाया। ब्लैक सूट पहन कर अक्षय खुद को आग लगा कर रैम्प वॉक के लिए उतर पड़े।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

अक्षय कुमार को खतरों का खिलाड़ी यूं ही नहीं कहा जाता। अपनी फिल्म के जोखिम भरे सींस को फिल्माने के लिए वो किसी भी तरह का खतरा मोल लेने के लिए तैयार रहते हैं। हाल ही में अक्षय कुमार ने एक शो में रैम्प पर वॉक के दौरान खुद को आग लगा ली। उनके इस स्टंट को देख कर शो में आये हुए सभी गेस्ट उनके इस हैरतंगेज अन्दाज को देख कर हैरान रह गए।

दरअसल हाल ही में अक्षय कुमार की ‘द एंड’ नाम की वेब सिरीज आने वाली है जिसके प्रमोशन को लेकर अक्षय कुमार ने एक नया अंदाज अपनाया। ब्लैक सूट पहन कर अक्षय कुमार खुद को आग लगा कर रैम्प पर वॉक के लिए उतर पड़े। अक्षय के इस स्टंट की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। शो में मौजूद लोगों से भले ही अक्षय को खूब वाह-वाही मिली हो लेकिन अक्षय की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने उनकी इस हरकत के लिए ट्विटर पर उनकी क्लास लगा दी है।

अक्षय की वीडियो देख कर ट्विंकल ने ट्वीट करते हुए लिखा, “ ये क्या बकवास है, वीडियो देख कर मुझे पता चला कि तुमने खुद को आग लगाने का फैसला किया है। जल्दी घर आ जाओ अगर तुम इस आग से बच गए तो आज मैं तुमको जान से मरने वाली हूं।”

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • कांग्रेस ने परगट सिंह को बनाया पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष, आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश की कमान

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर भड़के राहुल गांधी, कहा- ज्ञानेश जाएंगे और उन्हें बिठाने वाला सिस्टम भी जाएगा

  • ,
  • बिहार में बाढ़ का कहर, गंडक का एक और तटबंध टूटा, सारण के नए इलाकों में घुसा पानी, NDRF-SDRF की 19 टीम तैनात

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप का दावा- डीजल भंडार जारी करने पर राजी हुआ यूरोप और यूक्रेन में रूसी हमलों से 3 पुल तबाह

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब सड़क पर उतरेंगे किसान, संयुक्त किसान मोर्चा ग्राम महापंचायतों में तय करेगा रणनीति