
बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे ने हाल ही में विंबलडन 2026 पुरुष एकल सेमीफाइनल का मुकाबला देखा। इसके बाद उन्होंने क्यूबा-अमेरिकी रैपर पिटबुल के कॉन्सर्ट का आनंद लेते हुए अपनी कुछ झलकियां भी सोशल मीडिया पर साझा की।
अपनी सोशल मीडिया स्टोरी में अनन्या पांडे ने पहले विंबलडन मुकाबले की कुछ झलकियां साझा कीं। इसके बाद उन्होंने पिटबुल के कॉन्सर्ट से एक वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में वह अन्य प्रशंसकों के साथ वर्ष 2011 के लोकप्रिय गीत 'रेन ओवर मी' पर झूमती और गाती नजर आईं।
इस वीडियो के साथ अनन्या पांडे ने कैप्शन में लिखा, "पिटबुल एट द पार्क।"
'रेन ओवर मी' पिटबुल का लोकप्रिय गीत है, जो उनके छठे स्टूडियो एल्बम 'प्लैनेट पिट' का हिस्सा है। इस गीत में प्यूर्टो रिको-अमेरिकी गायक मार्क एंथनी ने भी अपनी आवाज दी है। इस गीत को पिटबुल, मार्क एंथनी और उनके सहयोगी गीतकारों ने मिलकर लिखा था।
अभिनेत्री सौम्या टंडन ने सोशल मीडिया पर अपनी बचपन की अनदेखी तस्वीरें साझा कर पुरानी यादों को ताजा किया है। उन्होंने अपनी पुरानी फैमिली फोटो एल्बम की रिस्टोर की गई तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कीं, जिनमें उनके माता-पिता भी नजर आ रहे हैं।
सौम्या ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई तस्वीरों का कैरोसेल पोस्ट करते हुए लिखा, "मेरे बचपन के कुछ पन्ने। मेरी पुरानी फोटो एल्बम की तस्वीरों को फिर से रिस्टोर किया गया है। पुरानी यादों को फिर से जिंदा और ताजा बनाने के लिए धन्यवाद।"
शेयर की गई पहली तस्वीर में नन्हीं सौम्या पारंपरिक परिधान में नजर आ रही हैं। उन्होंने काला दुपट्टा ओढ़ रखा है और माथे पर पारंपरिक आभूषण व चेहरे पर सजावटी मेकअप किया हुआ है। एक अन्य तस्वीर में वह पीले रंग की फ्रॉक और मैचिंग कैप पहने बेहद प्यारी लग रही हैं।
अभिनेता अपारशक्ति खुराना जल्द ही इमरान हाशमी की आगामी फिल्म 'गनमास्टर जी9' में निगेटिव रोल में नजर आएंगे। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस के लिए फिल्म के सेट से पर्दे के पीछे (बीटीएस) की कुछ दिलचस्प झलकियां साझा की हैं।
अपारशक्ति की ओर से जबरदस्त एक्शन सीन की कई तस्वीरें और क्लिप शेयर की गईं। साथ ही उन्होंने एक रफ विलेन के लुक में अपनी तस्वीरें और सेट की एक झलक भी दिखाई। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "विलेन की तरह चिल कर रहा हूं!"
'आशिक बनाया आपने' के डायरेक्टर आदित्य दत्त ही इस फिल्म को भी डायरेक्ट कर रहे हैं। 'आशिक बनाया' फिल्म से ही हिमेश रेशमिया को पहचान मिली थी। आदित्य दत्त 'क्रैक', 'टेबल नंबर 21', और 'कमांडो' फ़्रैंचाइजी के लिए जाने जाते हैं।
इस फ़िल्म को दीपक मुकुट और हुनर मुकुट ने सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट बैनर के तहत प्रोड्यूस किया है, और इसमें जेनेलिया डिसूजा, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक सिंह भी हैं। इस फिल्म में इमरान हाशमी एक ऐसे एक्शन अवतार में नजर आएंगे जो पहले कभी नहीं देखा गया; इसमें शानदार विजुअल्स और इमोशनल कहानी होगी जो दर्शकों को पसंद आएगी।
बॉलीवुड अभिनेत्री और फिटनेस प्रेमी नरगिस फाखरी ने इस बार अपनी नियमित जिम वर्कआउट की जगह पिलाटेस सेशन को चुना। अभिनेत्री ने यह जानकारी सोशल मीडिया के जरिए अपने प्रशंसकों के साथ साझा की है।
नरगिस ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पिलाटेस स्टूडियो से एक मिरर सेल्फी शेयर की। तस्वीर में वह पिलाटेस क्लास शुरू होने से पहले नजर आ रही हैं। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, अब इस दमदार पिलाटेस क्लास को आजमाने जा रही हूं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो नरगिस फाखरी हाल ही में रिलीज हुई कॉमेडी-थ्रिलर फिल्म 'हाउसफुल 5' में नजर आई थीं। तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, संजय दत्त, फरदीन खान, श्रेयस तलपड़े, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, डिनो मोरिया, जैकलीन फर्नांडिस, चित्रांगदा सिंह, सोनम बाजवा, सौंदर्या शर्मा, चंकी पांडे, निकितिन धीर और जॉनी लीवर सहित कई कलाकार दिखाई दिए।
टीवी अभिनेता और होस्ट जय भानुशाली ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर बात की। पत्नी माही विज से आधिकारिक तौर पर अलग होने के बाद उन्होंने बताया कि उनकी बेटी तारा किसके साथ रहती है। साथ ही उन्होंने अपने रिलेशनशिप स्टेटस पर भी मजेदार अंदाज में जवाब देकर फैंस का दिल जीता।
दरअसल, जय भानुशाली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 'आस्क मी एनीथिंग' (एएमए) सेशन रखा था। इस दौरान एक फैन ने उनसे पूछा, "तारा किसके साथ रहती है?"
इस सवाल का जवाब देते हुए जय भानुशाली ने कहा, "तारा ज्यादातर अपनी मम्मी के साथ रहती है और कभी-कभी मेरे साथ भी रहती है।"
इसी सेशन में एक अन्य फैन ने उनसे पूछा, "क्या आपकी गर्लफ्रेंड है?" इस पर जय ने अपने खास कॉमिक स्टाइल में जवाब दिया, "क्यों दुखती नस दबा रहे हो... इमरान हाशमी के मौसम में सलमान खान वाली जिंदगी जी रहा हूं।"
जय भानुशाली के इस मजाकिया जवाब से साफ इशारा मिला कि फिलहाल वह सिंगल हैं। उन्होंने खुद की तुलना बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान से की, जिन्हें इंडस्ट्री के सबसे चर्चित बैचलर्स में गिना जाता है।
आईएएनएस के इनपुट के साथ
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए