
निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' अपनी अनोखी कहानी को लेकर चर्चा में है। इसी बीच फिल्म निर्देशक अनुभव सिन्हा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इम्तियाज अली और उनकी फिल्म की खुलकर सराहना की। साथ ही आज के दौर के सिनेमा और फिल्म निर्माण पर भी अपनी राय रखी।
अनुभव सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' का एक पोस्टर साझा किया और लिखा, ''आज के समय में कई कारणों से फिल्म निर्देशकों से उनकी कला की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता छीनती जा रही है। ऐसे दौर में इम्तियाज अली की यह फिल्म उन्हीं विशेषताओं से भरपूर है। इस फिल्म का सबसे बड़ा आधार विश्वास है, जो हर सीन में झलकता है। एक कलाकार का अपने काम और अपनी कहानी पर विश्वास ही उसकी असली पहचान होता है।''
उन्होंने आगे लिखा, ''यह फिल्म उन धारणाओं को तोड़ती है जो अक्सर यह तय करने की कोशिश करती हैं कि दर्शक क्या देखना चाहते हैं और उन्हें क्या पसंद आएगा। कई बार व्यापारिक सोच के कारण फिल्मों को एक तय ढांचे में ढालने की कोशिश की जाती है, लेकिन 'मैं वापस आऊंगा' उन सीमाओं को तोड़ते हुए अपनी आत्मा और संवेदनाओं के साथ खड़ी नजर आती है। यह फिल्म किसी भेड़-चाल को फॉलो नहीं करती, बल्कि अपनी सच्चाई और भावनाओं के सहारे आगे बढ़ती है।''
Published: undefined
अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का ट्रेलर मेकर्स ने गुरुवार को रिलीज कर दिया गया है। एक्शन, कॉमेडी, रोमांस, ड्रामा और सस्पेंस से भरपूर ट्रेलर की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है।
4 मिनट 10 सेकंड के इस ट्रेलर में बेहतरीन कलाकारों की बड़ी टोली नजर आती है, जो दर्शकों को हंसी और रोमांच का डबल डोज देने वाली है। ट्रेलर की शुरुआत परेश रावल से होती है, जो एक फिल्म बनाना चाहते हैं। इसके बाद फिल्म के सभी कलाकारों का परिचय कराया जाता है और फिर जंगल में शूटिंग शुरू होती है।
इसके बाद परेश रावल अपनी टीम को समझाते हैं कि उनकी फिल्म आर्मी पर आधारित है, जिसके लिए उन्हें पहले इसकी ट्रेनिंग करवाई जाएगी। इसी दौरान लारा दत्ता की एंट्री होती है और प्रशिक्षण के बीच कलाकारों की मजेदार नोकझोंक देखने को मिलती है।
पूरा ट्रेलर काफी मनोरंजक नजर आता है। इसमें भरपूर कॉमेडी और मजेदार उथल-पुथल देखने को मिल रही है। अपने दमदार एक्शन और शानदार कॉमिक टाइमिंग के साथ अक्षय कुमार प्रभाव छोड़ते नजर आते हैं। वहीं, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, तुषार कपूर और जैकी श्रॉफ भी अपने-अपने किरदारों में बेहद मजेदार दिखाई देते हैं।
Published: undefined
हिंदी फिल्म संगीत जगत के प्रसिद्ध गायक सोनू निगम ने अपने परिवार से जुड़े एक पुराने पल को फैंस के साथ साझा किया, जिसमें उनके परिवार की तीन पीढ़ियां एक साथ नजर आ रही हैं।
दरअसल, सोनू निगम ने इंस्टाग्राम पर सालों पुरानी एक तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर में उनकी मां, उनकी नानी और उनकी बहन तीशा निगम एक ऑडिटोरियम में बैठी हुई दिखाई दे रही हैं। तस्वीर का सबसे खास पहलू यह है कि इसमें परिवार की तीन पीढ़ियां एक ही फ्रेम में दिख रही हैं।
पहली लाइन में सोनू की मां और नानी बैठी नजर आती हैं, जबकि उनके साथ उनकी बहन तीशा निगम भी मौजूद हैं, जिन्हें परिवार में प्यार से टिन्नी कहकर बुलाया जाता है।
यह तस्वीर उनके पिता अगम कुमार निगम के पहले म्यूजिक एल्बम के वीडियो की शूटिंग के दौरान ली गई थी।
उन्होंने लिखा, "मम्मी, नानी और टिन्नी – 3 पीढ़ियां एक साथ… यह वो समय था जब मेरे पिता, अगम कुमार निगम, अपने पहले म्यूजिक एल्बम के लिए वीडियो बना रहे थे...मैं भी खरीदार हूं।''
Published: undefined
लोकप्रिय शो 'द बिग बैंग थ्योरी' में पेनी का किरदार निभाकर दुनियाभर में पहचान बनाने वाली हॉलीवुड एक्ट्रेस केली कुओको जल्द ही दूसरी बार मां बनने वाली हैं। अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह जानकारी देते हुए बताया कि उनके घर जल्द ही एक और नन्हा मेहमान आने वाला है। इस खबर के सामने आते ही उनके फैंस और मनोरंजन जगत के कई लोगों ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया।
केली ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें पोस्ट कीं। इन तस्वीरों में सोनोग्राम, परिवार के साथ बिताए गए खास पल और एक्ट्रेस का बेबी बंप भी नजर आ रहा है।
तस्वीरों के साथ केली ने कैप्शन में लिखा, ''हमारा परिवार अब पूरा होने जा रहा है। यह मेरे लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। दूसरी बार मां बनने का सफर पहले की तुलना में थोड़ा अलग और कुछ मामलों में ज्यादा चुनौतीपूर्ण रहा है, लेकिन मैं इस पल के लिए बेहद खुश और आभारी हूं।''
Published: undefined
200 करोड़ रुपए के चर्चित मनी लॉन्ड्रिंग और जबरन वसूली मामले में सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा ने बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस की याचिका पर सुनवाई से खुद को अलग कर लिया है। अब यह मामला नई पीठ के समक्ष रखा जाएगा।
जानकारी के अनुसार, जैकलीन फर्नांडिस की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा ने कहा कि वह इस मामले की सुनवाई नहीं कर सकते, क्योंकि इस प्रकरण से जुड़े एक अन्य मामले में उनका बेटा वकील है। ऐसे में निष्पक्षता ध्यान में रखते हुए उन्होंने खुद को सुनवाई से अलग करने का फैसला किया है
अब इस मामले की सुनवाई दूसरी पीठ करेगी। जानकारी के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट ने मामले को 24 जून के लिए सूचीबद्ध किया है। अब नई बेंच यह तय करेगी कि जैकलीन फर्नांडिस की याचिका पर आगे क्या रुख अपनाया जाए।
आईएएनएस के इनपुट के साथ
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined