मनोरंजन

ड्रग्स केस में कॉमेडियन भारती और पति हर्ष 4 दिसंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजे गए, बेल पर सुनवाई कल

मुंबई की एक विशेष अदालत ने रविवार को कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा दायर किए गए ड्रग्स रखने और उसके सेवन के मामले में इस जोड़े को गिरफ्तार किया गया था।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

मुंबई की एक विशेष अदालत ने रविवार को कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा दायर किए गए ड्रग्स रखने और उसके सेवन के मामले में इस जोड़े को गिरफ्तार किया गया था। दोनों ने 4 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश सुनाए जाने के तुरंत बाद जमानत के लिए आवेदन किया, जिस पर अब सोमवार को सुनवाई होगी।

गौरतलब है कि एनसीबी द्वारा अंधेरी वेस्ट में उनके घर और कार्यालय पर छापा मारने के बाद 86.50 ग्राम मारिजुआना जब्त करने के पश्चात भारती को शनिवार देर रात गिरफ्तार किया गया था, वहीं हर्ष को आज सुबह गिरफ्तार किया गया।

एनसीबी के अनुसार, शनिवार को सुबह खार-डांडा से गिरफ्तार किए गए दो ड्रग पेडलर्स द्वारा खुलासा किए जाने के बाद जोड़े को गिरफ्तार किया गया। दंपति ने ड्रग्स के सेवन की बात स्वीकारी है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बीजेपी में शामिल हो जाओ वरना माता-बाप मुसीबत में पड़ जाएंगे.. दीपके को मिली थी धमकी, मां ने किया दावा

  • ,
  • पटनाः बांकीपुर उपचुनाव से पहले जन सुराज के 20 नेता गिरफ्तार, प्रशांत किशोर इसी सीट से लड़ रहे हैं चुनाव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी का बड़ा हमला, 'अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया तो मुझसे माफी मांगने को कहा, मैं कभी नहीं झुकूंगा'

  • ,
  • दुनिया की खबरें: IRGC का दावा, अमेरिकी एयर बेस,सेंटकॉम मुख्यालय को बनाया निशाना, जापान में आबादी गिरने से हड़कंप!

  • ,
  • मध्य प्रदेश: दतिया उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को वोटिंग, करीब 2.20 लाख वोटर 21 उम्मीदवारों के भाग्य का करेंगे फैसला