
साल 2026 के पहले छह महीने पूरे होने के बाद हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सामने एक बार फिर यह सवाल खड़ा हो गया है कि क्या दर्शक अब भी पहले की तरह सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं या उनकी पसंद बदल चुकी है। इसी मुद्दे पर देश के दो अनुभवी सिनेमाघर संचालकों ने अपनी-अपनी राय रखी है।
पहले छह महीनों में रिलीज हुई फिल्मों के प्रदर्शन पर आईएएनएस से बात करते हुए मुंबई के ऐतिहासिक गेयटी गैलेक्सी सिनेमाघर के मालिक मनोज देसाई ने कहा, ''इस दौरान बहुत कम हिंदी फिल्में उम्मीद के मुताबिक कारोबार कर सकीं। 'धुरंधर' और 'बॉर्डर 2' जैसी कुछ फिल्मों को छोड़ दिया जाए तो बाकी ज्यादातर फिल्में दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में असफल रहीं। यह स्थिति फिल्म इंडस्ट्री के लिए चिंता का विषय है, क्योंकि अब लोगों के पास घर बैठे फिल्में देखने के कई विकल्प मौजूद हैं। ऐसे में सिनेमाघरों तक दर्शकों को लाना पहले की तुलना में कहीं ज्यादा मुश्किल हो गया है।''
वहीं दूसरी ओर बिहार के पूर्णिया के सिनेमाघर संचालक अभिषेक चौहान ने पहले छह महीनों के कारोबार को संतोषजनक बताया। उन्होंने कहा, ''मेरे अनुभव के अनुसार यह समय फिल्म इंडस्ट्री के लिए काफी अच्छा रहा है। 'धुरंधर', 'बॉर्डर 2', 'भूत बंगला' और 'वेलकम टू द जंगल' जैसी फिल्मों ने देश के अलग-अलग हिस्सों में अच्छा प्रदर्शन किया है। अगर फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरती है तो लोग उसे बड़े पर्दे पर देखने जरूर आते हैं।''
अभिषेक चौहान ने कहा, ''फिल्म निर्माता अब फिर से ऐसी कहानियों की ओर लौट रहे हैं जो पूरे देश के दर्शकों से जुड़ सकें। कुछ समय पहले फिल्मों का ज्यादा ध्यान केवल बड़े शहरों के दर्शकों पर था, लेकिन अब निर्माता आम लोगों के जीवन, उनकी भावनाओं और सरल विषयों को अपनी फिल्मों में जगह दे रहे हैं। दर्शक इन फिल्मों से खुद को आसानी से जोड़ पा रहे हैं।''
Published: undefined
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री काजोल अपनी शानदार अदाकारी के साथ-साथ अपने चुलबुले अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। वह जब भी सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट करती हैं तो उनके फैंस उसे खूब पसंद करते हैं। इस बार भी उन्होंने अपनी एक नई फोटो पोस्ट की, लेकिन उससे ज्यादा चर्चा उनके साथ लिखे गए मजेदार कैप्शन की हो रही है।
काजोल ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक मुस्कुराती हुई सेल्फी पोस्ट की। यह सेल्फी उन्होंने कार के अंदर क्लिक की है। लुक की बात करें तो वह पिंक कलर की साड़ी में नजर आ रही है। इसके साथ उन्होंने डायमंड और रूबी चोकर नेकलेस पहना हुआ है। लाइट मेकअप के साथ उनका लुक काफी आकर्षक लग रहा है।
तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''मेरी बनाई हुई एक स्टडी के अनुसार, जो लोग मेरे पोस्ट लाइक करते हैं, वे उन लोगों की तुलना में ज्यादा खुश, ज्यादा इंटेलिजेंट और बेहतर दिखने वाले होते हैं, जो उन्हें लाइक नहीं करते।''
Published: undefined
वेटरन अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी ने दिवंगत थिएटर दिग्गज विजया मेहता को याद किया। उन्होंने बताया कि विजय मेहता ने न सिर्फ उन्हें मंच पर काम करने का मौका दिया, बल्कि उनके अभिनय करने के तरीके को पूरी तरह बदल दिया और एक नई पहचान बनाने में मदद की।
हिमानी शिवपुरी ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा, ''मुझे नाटक 'हमीदाबाई की कोठी' में विजय मेहता के साथ काम करने का अवसर मिला था। इसी दौरान मैंने महसूस किया कि विजया मेहता एक ऐसी निर्देशक थीं, जो कलाकार को अंदर से गढ़ती थीं। उनके साथ काम करना एक सीखने की प्रक्रिया थी, जिसने मेरे पूरे करियर को नई दिशा दी।''
अभिनेत्री ने आगे बताया, ''जब लोग उस नाटक को देखने आते थे, तो अक्सर मेरे अभिनय की तारीफ करते हुए कहते थे कि मेरी आवाज, चाल और मंच पर मौजूदगी पहले से बिल्कुल अलग है। यह बदलाव किसी और का नहीं, बल्कि केवल विजया मेहता की ट्रेनिंग का परिणाम था। उन्होंने मुझे एक ऐसा आत्मविश्वास दिया, जिसने मुझे मंच पर खुलकर अपने किरदार को जीने की ताकत दी।''
Published: undefined
रियलिटी शो 'अलायंस' से अभिनेता और राजनेता रवि किशन की विदाई के बाद सेट पर भावुक माहौल बन गया। उनके जाते ही कई कंटेस्टेंट्स की आंखें नम हो गईं। शो के दौरान रवि किशन ने 'रवि की हिंदी पाठशाला' सेगमेंट से दर्शकों का भी ध्यान अपनी और खींचा।
विदाई के समय रवि किशन ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, ''मुझे शो में बहुत प्यार और सम्मान मिला है। मैंने अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभाई है और अब मेरे लिए वापस अपने जीवन और जिम्मेदारियों की ओर लौटने का समय आ गया है। जनता के वोट ने मुझे एक नया संदेश दिया है, और अब मैं गोरखपुर लौट रहा हूं, जहां मेरा घर है।''
शो के कंटेस्टेंट निखिल चिनापा ने कहा कि मैंने रवि किशन से बहुत कुछ सीखा है। उनकी बातों और अनुभवों ने मुझे कई बार नई सोच दी। वहीं अरमान खेड़ा भी इतने भावुक हो गए कि उन्होंने अपनी कमाई तक रवि किशन को सौंप दी और रो पड़े। पायल गेमिंग ने कहा कि हमें रवि किशन की मौजूदगी बहुत याद आएगी।
Published: undefined
बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म को रिलीज के बाद से ही दर्शकों और समीक्षकों दोनों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। इसी बीच अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा किया, जिसमें फिल्म से जुड़े वरिष्ठ कलाकारों फरीदा जलाल और किरण कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया। अक्षय ने कहा कि फिल्म की सफलता में उनका आशीर्वाद और अनुभव शामिल है।
अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह फरीदा जलाल और किरण कुमार के साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में तीनों मुस्कुराते हुए कैमरे के सामने पोज देते दिखाई दे रहे हैं। इसी तस्वीर के साथ अक्षय ने कैप्शन में अपने दिल की बात साझा की है।
उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ''अगर एक तस्वीर हजार शब्दों के बराबर होती है, तो यह तस्वीर मेरे लिए लाखों इमोशन्स के बराबर है। 'बड़ी बी' सही कह रही हैं। इस समय जो मैं महसूस कर रहा हूं, उसके सामने धन्यवाद शब्द बहुत छोटा है।''
आईएएनएस के इनपुट के साथ
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined